फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lock on powerhouse, display in hathras

बिजलीघर पर ताला डाला, प्रदर्शन

Sun, 09 Jul 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।  Updated Sun, 09 Jul 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Lock on powerhouse, display in hathras
प्रदर्शन - फोटो : amar Ujala
चामड़ गेट चौराहे पर शनिवार को संविदा विद्युत कर्मी के साथ कुछ लोगों द्वारा की गई मारपीट से खफा संविदा विद्युत कर्मियों ने हड़ताल कर दी। किला गेट बिजलीघर पर ताला डालकर इन कर्मियों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


किला गेट निवासी तकी हुसैन विद्युत विभाग में संविदा कर्मी है। आठ जुलाई को दोपहर ढाई बजे वह चामड़ गेट चौराहे पर पोल पर नसेनी लगाकर बिजली का कार्य कर रहा था, इसी दौरान आए दो लोगों ने गाली गलौज करते हुए उसे बुरी तरह से मारा पीटा। इससे वह बेहोश हो गया। इस घटना से अन्य संविदाकर्मियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


संविदा कर्मियों ने इस घटना के विरोध में रविवार को हड़ताल कर दी। बिजली संबंधी कोई काम नहीं किया और बिजलीघर पर ताला डालकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। यह कर्मी मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे थे। एसडीओ वीपी सिंह ने बताया कि विद्युत कर्मी के साथ उपभोक्ताओें का इस तरह पेश आना काफी गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कर्मी के साथ मारपीट की गई, वह एक घंटे तक बेहोश पड़ा रहा। संबंधित ठेकेदार को इस मामले में थाने में एफआईआर करानी चाहिए। रविवार को कुछ संविदा कर्मी हड़ताल पर भी रहे, लेकिन बिजलीघर पर ताला लगाने संबंधी बात सामने नहीं आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed