फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lock hanging on rural cooperative society mirpur

Hathras News: ग्रामीण सहकारी समिति पर पिछले 10 दिनों से लटका ताला, यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे किसान

Sat, 04 Jul 2026 01:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 04 Jul 2026 01:22 PM IST
सार

किसानों का आरोप है कि सुबह और दोपहर कई बार समिति पर खाद लेने गए, लेकिन हर बार ताला ही मिला। कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं रहता, जिससे सही जानकारी तक नहीं मिल पाती। सहकारी समिति मनमानी का केंद्र बनकर रह गई है।

विज्ञापन
Lock hanging on rural cooperative society mirpur
ग्रामीण सहकारी समिति मीरपुर पर लटका ताला - फोटो : संवाद

विस्तार

बिसावर क्षेत्र के गांव मीरपुर की ग्रामीण सहकारी समिति पर पिछले 10 दिनों से ताला लटका है। 23 जून को खाद वितरण के बाद समिति बंद होने से किसान यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

विज्ञापन


समय पर खाद नहीं मिलने से बाजरा, ज्वार और धान की फसलों की बढ़वार प्रभावित होने लगी है, जबकि मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर यूरिया खरीदनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि समिति पर कई दिनों से कोई कर्मचारी नहीं मिल रहा और न ही खाद उपलब्ध है। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ किसानों की परेशानी भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


किसान मुन्ना सिंह ने बताया कि सुबह और दोपहर कई बार समिति पर खाद लेने गए, लेकिन हर बार ताला ही मिला। कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं रहता, जिससे सही जानकारी तक नहीं मिल पाती। मोहन सिंह ने कहा कि समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की लागत बढ़ रही है। सहकारी समिति मनमानी का केंद्र बनकर रह गई है। धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि आलू की बुवाई के समय डीएपी नहीं मिली थी, अब यूरिया की भी किल्लत है। बाजार में खाद महंगे दामों पर मिल रही है और कई जगह अन्य सामान खरीदने की शर्त भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने समिति को नियमित रूप से खोलने और कर्मचारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग की है। उधर, समिति के सचिव बृजमोहन गौतम का कहना है कि जल्द ही सभी किसानों को नियमानुसार यूरिया का वितरण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed