{"_id":"64c6a1907e8163c3140fe61a","slug":"lizard-falling-in-rayate-youth-condition-worsened-after-drinking-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रायते में छिपकली गिरने की सूचना, पीने से युवक की हालत बिगड़ी, टीम ने लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रायते में छिपकली गिरने की सूचना, पीने से युवक की हालत बिगड़ी, टीम ने लिए नमूने
Sun, 30 Jul 2023 11:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:14 PM IST
सार
रायता पीने के बाद जिस युवक की हालत बिगड़ी, वह रामलीला ग्राउंड निवासी गौरव अग्रवाल है। बताया जा रहा है कि वह उस समय दुकान पर नाश्ता कर रहा था और उसमें छिपकली निकल गई।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर लेबर कॉलोनी के निकट चिंटू स्वीट्स के नाम स्थित दुकान पर रायता पीने से युवक की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि रायते में मरी हुई छिपकली थी। इससे बाद वहां नाश्ता कर रहे लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम भी दुकान पर पहुंची और यहां से खाद्य पदार्थों के नूमने लिए।
विज्ञापन
रायता पीने के बाद जिस युवक की हालत बिगड़ी, वह रामलीला ग्राउंड निवासी गौरव अग्रवाल है। बताया जा रहा है कि वह उस समय दुकान पर नाश्ता कर रहा था और उसमें छिपकली निकल गई। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया। इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गई, उन्होंने तत्काल खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की टीम को दुकान पर भेजा।
विज्ञापन
टीम ने चिंटू स्वीट्स की दुकान पर छापेमारी कर मिठाई, छेना, आदि के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। खाद्य विभाग की टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता, कन्हैयालाल वर्मा, सुरेश कुमार, अरविंद कुमार, ओमकार कुशवाहा आदि शामिल थे।
विज्ञापन