{"_id":"640492a93f8d7bc6090bd524","slug":"liquor-cannabis-shops-remain-closed-till-four-o-clock-on-holi-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: होली पर चार बजे तक बंद रहेंगी मदिरा-भांग की दुकानें, आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: होली पर चार बजे तक बंद रहेंगी मदिरा-भांग की दुकानें, आदेश न मानने पर होगी कार्रवाई
Sun, 05 Mar 2023 06:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 Mar 2023 06:31 PM IST
सार
होली पर अवैध शराब की बिक्री, परिवहन, निर्माण को लेकर टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। गांव-गांव जाकर अवैध शराब की बिक्री न हो, इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। जो भी व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री व परिवहन के बारे में सूचना देगा, उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
शराब की दुकान (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के पर्व को लेकर हाथरस की सभी मदिरा व भांग की दुकानें आठ मार्च को शाम चार बजे तक बंद रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि आदेश की अवहेलना करने पर लाइसेंस धारक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि होली के पर्व पर अवैध शराब, मिलावटी शराब की बिक्री व परिवहन को लेकर प्रशासन व आबकारी विभाग अलर्ट है। डीएम के निर्देश पर होली पर्व को देखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाने के लिए तहसीलवार टीमें गठित कर दी है।
विज्ञापन
होली पर अवैध शराब की बिक्री, परिवहन, निर्माण को लेकर टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। इस टीम में आबकारी विभाग व पुलिस अधिकारी व कर्मचारी रहेंगे। वहीं गांव-गांव जाकर अवैध शराब की बिक्री न हो, इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री व परिवहन के बारे में सूचना देगा, उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन