{"_id":"64fe1c1a1b10adbc89080de5","slug":"link-road-leading-to-village-bahadurpur-devkaran-demolished-shaphu-news-c-62-1-sali1024-396-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गांव बहादुरपुर देवकरन के लिए जाने वाला लिंक मार्ग ध्वस्त, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गांव बहादुरपुर देवकरन के लिए जाने वाला लिंक मार्ग ध्वस्त, आवागमन बाधित
Mon, 11 Sep 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:12 AM IST
सार
गांव बहादुरपुर देवकरन के लिए जाने वाला लिंक मार्ग ध्वस्त हो गया। जलेसर रोड मानिकपुर से कई गांवों का संपर्क टूट गया। गांव गुतहरा में ज्ञान सिंह का कच्चा मकान गिर गया।
विज्ञापन
गांव बहादुरपुर देवकरन के रास्तों में भरा पानी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के सहपऊ क्षेत्र में बारिश से दो गांवों में मकान गिर गए। सड़कों पर जलभराव हो गया। कई गांवों के लिए जाने वाले रास्ते जलभराव के कारण पूरी तरह बंद हो गए। कहीं पेड़ गिरने से बिजली के खंभे टूट गए। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
गांव बहादुरपुर देवकरन के लिए जाने वाला लिंक मार्ग ध्वस्त हो गया। जलेसर रोड मानिकपुर से कई गांवों का संपर्क टूट गया। गांव गुतहरा में ज्ञान सिंह का कच्चा मकान गिर गया। गांव रसगवां में प्रधान मुनेश देवी पत्नी जगवीर सिंह के तीन कमरों की छत गिर गई। मुनेश देवी रविवार सुबह अपनी जेठानी रमन देवी के साथ पशुओं को भूसा डालने गई थी।
विज्ञापन
तभी पशुओं के लिए बने तीन कमरों की छत गिर गई। मलबे में दबकर मुनेश देवी और जेठानी घायल हो गई। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, अब उनकी हालत ठीक है। वहीं, कस्बा के मोहल्ला गढ़ी खेरा में बरगद पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो बिजली के खंबे टूट गए। खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन