फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lightweight, stylish, and affordable bangles are appealing to women.

Hathras News: महिलाओं को भा रहे हल्के, स्टाइलिश और किफायती कड़े

Thu, 30 Jul 2026 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 30 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Lightweight, stylish, and affordable bangles are appealing to women.
शहर की दुकान पर कड़े पहनातीं दुकानदार। संवाद - फोटो : Samvad
बदलते फैशन ट्रेंड के साथ ऑक्सीडाइज्ड कड़े, पर्ल ब्रेसलेट, मीनाकारी कड़े और डिजाइनर बैंगल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासकर युवतियां और कामकाजी महिलाएं ऐसे डिजाइन पसंद कर रही हैं, जो सूट, साड़ी और इंडो-वेस्टर्न सभी तरह के परिधानों के साथ आसानी से मेल खा जाएं।
विज्ञापन

रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट और कोमल कॉम्प्लेक्स स्थित आभूषण एवं कॉस्मेटिक दुकानों पर इन दिनों नई डिजाइन के कड़ों की अच्छी बिक्री हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि सावन, रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को देखते हुए महिलाओं की खरीदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

हल्के वजन, आकर्षक डिजाइन और किफायती कीमत के कारण ऑक्सीडाइज्ड और पर्ल कड़े सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार पहले महिलाओं की खरीदारी का केंद्र कांच की चूड़ियां हुआ करती थीं, लेकिन अब फैशन में आए बदलाव के साथ डिजाइनर कड़े और बैंगल्स की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया, फैशन इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटी लुक से प्रेरित होकर महिलाएं नए-नए डिजाइन तलाश रही हैं, जिससे बाजार में आधुनिक डिजाइन के आभूषणों की बिक्री बढ़ी है। खरीदारी करने आईं महिलाओं का कहना है कि ऑक्सीडाइज्ड और पर्ल कड़े पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के परिधानों के साथ आकर्षक लगते हैं।
यही कारण है कि अब वे इन्हें केवल त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के उपयोग, पारिवारिक समारोहों और विशेष अवसरों पर भी पहनना पसंद कर रही हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन और आगामी त्योहारी सीजन में इनकी मांग में और तेजी आएगी।
पंजाबी मार्केट के दुकानदार राहुल वर्मा ने बताया कि पहले सबसे अधिक मांग कांच की चूड़ियों की रहती थी, लेकिन अब ऑक्सीडाइज्ड कड़े, पर्ल ब्रेसलेट और डिजाइनर बैंगल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। त्योहारी सीजन में हर उम्र की महिलाएं नए डिजाइन पसंद कर रही हैं।

कोमल कॉम्प्लेक्स की दुकानदार पूजा अग्रवाल ने बताया कि सोशल मीडिया और बदलते फैशन ट्रेंड का असर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। ग्राहक हल्के वजन, आकर्षक डिजाइन और हर तरह के परिधानों के साथ मेल खाने वाले कड़े अधिक खरीद रहे हैं, जिससे इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed