{"_id":"63d7d56338945d35eb16ef06","slug":"lightning-fell-on-the-temple-broken-dome-and-cupboard-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, टूटा गुंबद और कपाट, लोगों में भय का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, टूटा गुंबद और कपाट, लोगों में भय का माहौल
Mon, 30 Jan 2023 08:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 30 Jan 2023 08:04 PM IST
सार
कस्बा में किसी मंदिर पर बिजली गिरने की यह पहली घटना है। पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा बिजली से क्षतिग्रस्त नहीं होने पर लोग उसे हनुमान जी का चमत्कार मान रहे हैं। बिजली गिरने से प्रतिमा पर कोई आंच नहीं आना कस्बा में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर, जिस पर गिरी आकाशीय बिजली, टूटा गुंबद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सहपऊ कस्बा के हनुमान टीला रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सोमवार की सुबह पांच बजे आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद टूट गया। मंदिर में लगे कपाट भी टूटकर बिखर गए। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
इलाके में पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। तड़के सुबह बिजली जोर-जोर से गरज रही थी। आकाशीय बिजली एक मंदिर के ऊपर गई। इससे मंदिर का गुंबद टूट गया। मंदिर के दरवाजे भी टूट गए, जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, मंदिर में स्थापित प्रतिमा को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। बिजली गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
यह मंदिर लाला हजारीलाल वार्ष्णेय ने सन 1993 में अपने माता-पिता की याद में बनवाया था। कस्बा में किसी मंदिर पर बिजली गिरने की यह पहली घटना है। पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा बिजली से क्षतिग्रस्त नहीं होने पर लोग उसे हनुमान जी का चमत्कार मान रहे हैं। बिजली गिरने से प्रतिमा पर कोई आंच नहीं आना कस्बा में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन