फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Licenses of three fertilizer dealers suspended.

Hathras News: तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस किए निलंबित

Tue, 16 Jun 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 16 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Licenses of three fertilizer dealers suspended.
उर्वरक की दुकान का निरीक्षण करते कृ​षि अ​धिकारी। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
कृषि विभाग की टीम ने सोमवार को सादाबाद और मुरसान क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच में अनियमितताएं मिलने पर तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए, जबकि एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने बताया कि जिले में करीब 62 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती होती है। किसानों द्वारा रोपाई की तैयारी शुरू किए जाने के मद्देनजर उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रधान जी कृषि सेवा केंद्र पटाखास के अभिलेख अपूर्ण पाए गए। इस कारण संचालक को नोटिस जारी किया गया। खुशी फर्टिलाइजर सहपऊ, सीताराम ट्रेडर्स सहपऊ और गोमती खाद भंडार पटाखास की दुकानें बिना पूर्व सूचना के बंद मिलने पर उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 21,200 मीट्रिक टन यूरिया और 7,600 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। इसके अलावा पीसीएफ बफर गोदाम में 675 मीट्रिक टन यूरिया और 3,500 मीट्रिक टन डीएपी सुरक्षित रखी गई है। किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली या टैगिंग की शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 8126556290 और 9410290381 पर करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed