फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Letter written to SSP for justice in fraud

Hathras News: धोखाधड़ी में न्याय के लिए एसएसपी को लिखा पत्र

Mon, 12 Aug 2024 03:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Letter written to SSP for justice in fraud
मडराक निवासी अनिल कुमार ने एसएसपी को पत्र लिखते हुए कहा कि उसकी दुकान से बुलंदशहर के दो लोग 60,400 रुपये का फर्नीचर ले गए, लेकिन भुगतान नहीं दिया। अनिल ने बताया कि वह गगन कॉलेज के पास आगरा रोड का निवासी है। वहीं पर उसकी प्रधान जी फर्नीचर के नाम से दुकान है। 9 मई को संदीप ठाकुर व अनिल अग्रवाल निवासी कस्बा खुर्जा तहसील खुर्जा जिला बुलंदशहर दुकान पर आए। वहां से 60,400 रुपये की कीमत के दो कूलर, दो मेज, दो एलईडी व 10 कुर्सी ले गए। दोनों ने कहा कि वह एक दो दिन में भुगतान करा देंगे। पीड़ित ने माल भेज दिया। दोनों ने उक्त सामान को कैलाश हॉस्पिटल खुर्जा के पास उतरवा लिया। कहा कि दो दिन में पैसे दे जाएंगे। उसके बाद से दोनों रुपये नहीं दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी को इसका पत्र लिख कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed