{"_id":"6706b13ef617b689f10f05b6","slug":"law-student-commits-suicide-after-losing-rs-3-5-lakh-in-online-game-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: ऑनलाइन लूडो खेलने की लगी लत, साढ़े तीन लाख हारने पर पिता ने डांटा तो पुत्र ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: ऑनलाइन लूडो खेलने की लगी लत, साढ़े तीन लाख हारने पर पिता ने डांटा तो पुत्र ने दे दी जान
Wed, 09 Oct 2024 10:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2024 10:07 PM IST
सार
आकाश मथुरा में बीएसए कॉलेज से एलएलबी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से आकाश को ऑनलाइन गेम लूडो खेलने की लत लग गई थी। जब भी उसे समय मिलता वह ऑनलाइन लूडो खेलने में लग जाता था। उसे पिता और घर के दूसरे सदस्य कई बार उसे समझा चुके थे लेकिन उसने लूडो खेलना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
मृतक छात्र आकाश
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
9 अक्टूबर को हाथरस गेट क्षेत्र के विष्णुपुरी निवासी एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि युवक ऑनलाइन गेम में साढ़े तीन लाख रुपये हार चुका था। जब पिता को जानकारी हुई तो उन्होंने भी डांटा था।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला विष्णपुरी निवासी सुखवीर का पुत्र आकाश (20) मथुरा में बीएसए कॉलेज से एलएलबी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से आकाश को ऑनलाइन गेम लूडो खेलने की लत लग गई थी। जब भी उसे समय मिलता वह ऑनलाइन लूडो खेलने में लग जाता था। उसे पिता और घर के दूसरे सदस्य कई बार उसे समझा चुके थे लेकिन उसने लूडो खेलना नहीं छोड़ा। बताया जाता है कि वह ऑनलाइन गेम में कई दफा पैसा हार भी चुका था। 8 अक्टूबर की रात को भी वह एक लाख हार गया था। इससे पहले भी वह पैसा हार चुका था।
विज्ञापन
हालांकि हारी रकम की कोई पुख्ता जानकारी न तो परिजन दे सके और न ही पुलिस के पास है लेकिन बताया जा रहा है सब मिलाकर करीब साढ़े तीन लाख हार चुका है। पुलिस का कहना है कि जानकारी होने पर पिता ने भी उसे डांटा था। बुधवार की सुबह पिता चामड़ गेट स्थित अपनी दुकान पर चले गए। इसके बाद युवक ने घर के नीचे के हॉल में फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने जब फंदे पर लटका देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन और पड़ोसी उपचार के लिए अचेत अवस्था में आकाश को बागला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। मामले की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
ऑनलाइन गेम युवक खेलता था इसके बारे में कुछ लोगों ने बताया है लेकिन यह कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम कराया गया था। -योगेंद्रकृष्ण नारायण त्रिपाठी, सीओ सदर।