{"_id":"5ca7a157bdec22143d39806e","slug":"late-evening-the-storm-caused-mass-life-quite-a-lot-of-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर शाम आई आंधी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, काफी क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर शाम आई आंधी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, काफी क्षति
Sat, 06 Apr 2019 12:27 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
देर शाम आई आंधी से मुरसान में धराशाई हुई झोंपड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शुक्रवार की देर शाम आई आंधी ने कई इलाकों में सामान्य जन-जीवन को प्रभावित किया। कई स्थानों पर छप्पर उड़ गए और होर्डिग्स उखड़ गए। मुरसान में आंधी से छप्पर के नीचे दबकर दो लोग घायल हो गए। वहीं मौसम विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के बाद यहां जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है।
कई दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे लोग आकुल हैं। शनिवार की शाम को जिले के कई इलाकों में एकाएक तेज आंधी आई। मुरसान में कई पेड़ इससे टूट गए और छप्पर उड़ गए। होर्डिग्स भी उखड़ गए। विद्युत सप्लाई ठप हो गई आंधी से मुरसान में फुटपाथ पर रहने वाली रनिया का छप्पर उड़ गया और इससे मलबे के नीचे वह व उसके दो बच्चे दब गए। यह दोनों चोटिल हो गए। इन्हें लोगों ने जैसे-तैसे बाहर निकाला।
वहीं डीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया है कि 5 से 7 अपै्रल सुबह 7.30 बजे के बीच जिले में धूलभरी आंधी, तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से, बिजली गिरना तथा गरज के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है। उन्होंने लोगों को आगाह कि आंधी/तूफान के समय वाहन न चलाएं। वाहन को किसी सुरक्षित जगह पर खड़ा करें, किसी पेड़, विद्युत खंभे, होर्डिंस, स्वयं अथवा अपने पड़ौसी के कच्चे-जर्जर मकान/इमारत/दीवार से तत्काल दूर सुरक्षित खुले स्थान पर चले जाएं। बच्चों को बाहर न निकलने दें, विद्युत उपकरणों से दूर रहें। कोई अप्रिय घटना घटित होने पर उसकी सूचना कंट्रोल नंबर 100 पर दें।