{"_id":"d6866aa61721fd99c5fe5d37a73efa8c","slug":"land-mine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन रोकने को तहसील स्तर पर टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन रोकने को तहसील स्तर पर टीमें
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर जिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बाहरी जिलों आगरा और मथुरा के रास्ते भारी मात्रा में अवैध बालू, बदरपुर, गिट्टी और मोरम आदि को रोकने के लिए तहसील स्तर पर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की टीम तैनात की है, जिससे अवैध खनन को रोका जा सके।
इन टीमों में तहसील सदर में एसडीएम सदर केहरी सिंह के साथ राजस्व अधिकारी और एआरटीओ प्रवर्तन और डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर, खनन निरीक्षक हाथरस, सीओ क्षेत्र के कोतवाल और कर्मचारी तैनात किए हैं। तहसील सासनी में एसडीएम, राजस्व अधिकारी कर्मचारी, कर्मचारी और अतिरिक्त पुलिस बल और खनन निरीक्षक हाथरस, सीओ एवं कोतवाली प्रभारी शामिल होंगे।
इसी प्रकार सादाबाद एवं सिकंदराराऊ के लिए भी अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जिससे अवैध खनन के इस कारोबार पर रोक लगाई जाए। उन्होंने इस संबंध में प्रमुख सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों से भी अधिकारियों को अवगत कराया है। इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देशों की एक एक प्रति भी भेजी गई है।