फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Lakhmi Mela of Hathras Shridauji Maharaj

हाथरस का श्रीदाऊजी महाराज मेला: अधूरी तैयारियों के बीच श्री गणेश आज, उद्घाटन 29 अगस्त को

Wed, 27 Aug 2025 01:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 27 Aug 2025 01:20 AM IST
सार

मेला परिसर के तीनों मैदानों में झूलों को स्थापित करने काम भी अधूरा रहा। कई प्रकार के झूलों के तो दो दिन बाद आने की संभावना जताई जा रही है। शिविरों पर टेंट आदि लगाने का काम भी अभी चल ही रहा है। मेला पंडाल में साउंड सिस्टम लगाए जाने का काम भी पूरा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Lakhmi Mela of Hathras Shridauji Maharaj
झूला तैयार करने का चल रहा काम - फोटो : संवाद

विस्तार

ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का 27 अगस्त को आधी-अधूरी तैयारियों के साथ श्रीगणेश होगा। हालांकि मेले का विधिवत उद्घाटन 29 अगस्त को बलदेव छठ के मौके पर होगा। प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार और जिले की प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य इसका उद्घाटन करेंगी।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से ठेका उठाने में की गई देरी के चलते गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या तक मेले के शुभारंभ की तैयारियां पूरी नहीं हो सकी थी। मंच की साज-सज्जा झूले और खेल तमाशों से लेकर दुकानों की सजावट तक का काम अधूरा पड़ा है। मेले में मंगलवार शाम तक पंडाल का मंच तैयार किए जाने का काम पूरा नहीं किया जा सका था। 
विज्ञापन


मेला परिसर के तीनों मैदानों में झूलों को स्थापित करने काम भी अधूरा रहा। कई प्रकार के झूलों के तो दो दिन बाद आने की संभावना जताई जा रही है। शिविरों पर टेंट आदि लगाने का काम भी अभी चल ही रहा है। मेला पंडाल में साउंड सिस्टम लगाए जाने का काम भी पूरा नहीं हो सका है। मंच की एलईडी वॉल भी अभी नहीं लग पाई है। माना जा रहा है कि अगर ठेका पहले की तरह कम से कम एक माह पहले उठाया गया होता तो शायद इस साल भी मेले की तैयारियां समय पर पूरी हो चुकी होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी के लिए नहीं तैयार किया प्लान 

हर साल मेला परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानों का चयन कर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाते थे, लेकिन इस साल पुलिस व प्रशासन की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। यही कारण है कि मेला परिसर में मंगलवार तक सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाए जा सके थे। हालांकि सीसीटीवी लगाने ठेकेदार ने परिसर में कुल 65 कैमरे लगाने की योजना बनाई है।
दुकान लगते हुए
गणेश पूजन के साथ प्राचीर पर लगेगा ध्वज
मेला श्रीदाऊजी महाराज का शुभारंभ बुधवार को गणेश पूजन के साथ होगा। मंदिर श्रीदाऊजी महाराज परिसर में सुबह गणेश पूजन किया जाएगा। 11:45 बजे से 1:30 बजे तक दाऊजी महाराज की मनमोहक झांकी के दर्शन होंगे। मुख्य अतिथियों द्वारा मंदिर की ध्वज के साथ परिक्रमा की जाएगी और ध्वज को मंदिर की प्राचीर पर स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर बच्चों को लड्डुओं का वितरण किया जाएगा। 

मेले में भगवा रंग का बोलबाला

मेला श्रीदाऊजी महाराज में इस साल भी भगवा का बोलबाला है। हर जगह भगवा रंग दिखाई दे रहा है। परिसर में तमाम जगहों को भगवा रंग से पेंट किया गया है। मेला पंडाल के साथ अन्य जगहों पर लगाए गए टेंट में भी भगवा रंग का प्रयोग किया गया है। कुल मिलाकर इस साल का मेला पूरी तरह भगवा रंग में डूबा हुआ है। 
मेला में कीचड़
गोपालजी मंदिर में न पुताई कराई, न मरम्मत
दाऊजी मेला परिसर में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या तक पेंट का कार्य पूरा नहीं हो सका था। मंदिर परिसर के कई हिस्सों में तो पेंट कराया ही नहीं गया है। गोपाल जी मंदिर के सेवायत पवन वशिष्ठ ने बताया कि मंदिर के अंदर का पेंट उन्हें खुद कराना पड़ा है, जबकि बाहर का पेंट भी अभी तक नहीं किया गया है। इसके अलावा कई अन्य जगह भी पेंट की गुणवत्ता काफी खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed