{"_id":"63dfc1a566782774a245ef9f","slug":"lack-of-facilities-in-roadways-buses-still-preparing-to-increase-the-fare-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोडवेज बसों में सुविधाओं का टोटा, फिर भी किराया बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोडवेज बसों में सुविधाओं का टोटा, फिर भी किराया बढ़ाने की तैयारी
Sun, 05 Feb 2023 08:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 Feb 2023 08:18 PM IST
सार
हाथरस डिपो में 77 बसें हैं। ये बसें लोकल से लेकर लंबे रूट तक संचालित होती हैं। इनमें अधिकतर बसें धक्के से चालू होती हैं। आए दिन बीच रास्ते में खराब भी हो जातीं हैं।
विज्ञापन
डिपो पर खड़ीं रोडवेज बसें
- फोटो : डिपो पर खड़ीं रोडवेज बसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोडवेज बसों में सुविधाओं का टोटा है। हाथरस डिपो की अधिकांश बसें बीच रास्ते में यात्रियों को धोखा दे रहीं हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि पहले बसों में सुविधाएं दी जाएं। उसके बाद किराए की दरों को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
हाथरस डिपो में 77 बसें हैं। ये बसें लोकल से लेकर लंबे रूट तक संचालित होती हैं। इनमें अधिकतर बसें धक्के से चालू होती हैं। आए दिन बीच रास्ते में खराब भी हो जातीं हैं। इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोडवेज द्वारा 25 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराए को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। यात्रियों का कहना है कि पहले सुविधाएं बढ़ाएं, उसके बाद किराया।
विज्ञापन
बसों का संचालन सही तरीके से चल रहा है। खामियों को दूर करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। नई बसें जल्द आने की उम्मीद है। -पवन कुमार, फोरमैन हाथरस डिपो
विज्ञापन
हाथरस डिपो की बसें पहले से काफी पुरानी हैं। ये बसें बीच रास्ते में खराब हो जातीं हैं। पहले बसों को ठीक करें, उसके बाद किराया बढ़ाएं। -हरवीर, यात्री
निगम स्तर से 25 पैसा प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाने जाने की तैयारी की जा रही है। यह बिल्कुल सही नहीं है। पहले बसों में यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं की जाए। -हिंमांशु शर्मा, यात्री
पहले से ही किराए की दरें बढ़ी हुई हैं। अब 25 पैसा प्रतिकिलोमीटर और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। पहले बसों को दुरुस्त करें। फिर किराया बढ़ाया जाए। -चेतन चौधरी, यात्री
बसें में बैठने वाली सीटों की स्थिति सही नहीं है। साथ ही बसें आए दिन बीच रास्ते में खराब हो जाती हैं। किराया बढ़ाया जाना गलत है। -सौदान सिंह, यात्री