{"_id":"5961191f4f1c1bbb788b4688","slug":"labor-s-death-in-labor-shock-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल के सदमे में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल के सदमे में मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो सासनी (हाथरस)।
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
मजदूूूर
- फोटो : amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का बिल नहीं चुका पाने का सदमा एक मजदूर के लिए जानलेवा बन गया। परिजनों की मानें तो शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम ने बकाया अदायगी के लिए इस मजदूर पर दबाव बनाया, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजन उसकी मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। एसडीएम सासनी ने भी राजस्व टीम भेजकर मजदूर की मौत की जांच करवाई, लेकिन प्रशासन इसे स्वाभाविक मौत मान रहा है।
बरसै निवासी रामजीलाल (62 वर्ष) पर बिजली बिल का करीब 70 हजार रुपये का बकाया था। बताते हैं पूर्व में उनका कनेक्शन भी बकाए पर कट चुका था। हालांकि परिजनों का कहना है कि रामजीलाल का मकान झोंपड़ीनुमा है और उसमें एक बल्ब के अलावा कुछ नहीं चलता। पंखा तक नहीं है। यही वजह है कि रामजीलाल इस बिल को गलत बताकर इसे सही कराने की गुहार बिजली अधिकारियों से लगा चुका था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को गांव में बिजली विभाग की एक टीम आई और रामजीलाल से बकाया धनराशि में से कम से कम 10 हजार रुपये तुरंत जमा कराने को कहा। यह भी कहा कि अगर पैसा जमा नहीं किया तो उन्हें जेल जाना पड़ सकता है।
परिजनों के मुताबिक यह सुनकर रामजीलाल सदमे में आ गए। टीम तो चली गई, लेकिन उसके बाद उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। उन्हें तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उन्हें एक और हार्ट अटैक पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। उन्हाेंने अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। दो बड़े बेटे हैं और सबसे छोटी बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटे अभी कुंवारे हैं। रामजीलाल की मृत्यु से परिजन सदमे की हालत में हैं। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रामजीलाल मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।