फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Krishna Janmashtami in Hathras

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: आज घर-घर मनेगा कन्हैया का हैप्पी बर्थडे, गूंजेगी बधाई, सजेंगी झांकियां

Mon, 26 Aug 2024 10:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 10:42 AM IST
सार

जन्माष्टमी पर झांकियां सजाने की परंपरा भी पुरानी है। लिहाजा इसके लिए लोग सजावटी सामग्री और खिलौनों की खरीदारी करते नजर आए। बाजार में जगह-जगह इनकी दुकानें सजी दिखीं। घरों और मंदिरों में झांकियां सजाने की तैयारी चलती रही।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami in Hathras
जन्माष्टमी पर कान्हा बना नक्श - फोटो : स्वयं

विस्तार

ब्रज की देहरी कहे जाने वाले हाथरस शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आज श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। एक दिन पहले लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे रहे। बाजारों में लड्डू गोपाल को सजाने के लिए पोशाक, शृंगार सामग्री और पालनों और भोग के लिए खान-पान के सामान की खरीदारी की गई। घर और मंदिरों में झांकियां सजाने की तैयारियां चलती रहीं।

विज्ञापन


25 अगस्त की सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खरीदारी के लिए बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। कोई लड्डू गोपाल को सजाने-संवारने का सामान खरीद रहा था तो कोई उनके भोग के व्यंजन बनाने और उपवास के लिए सूजी, मैंदा, शक्कर, बेसन, मेवा, फल, कूटू और सिंघाड़े का आटा, सेंदा नमक व अन्य खान-पान की वस्तुएं खरीद रहा था। देर रात तक शृंगार और खान-पान की दुकानों पर खरीदारों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

जन्माष्टममी के उपलक्ष्य में रुई की मंडी स्थित कन्हैयाजी मंदिर में किए गए भव्य शृंगार
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर झांकियां सजाने की परंपरा भी पुरानी है। लिहाजा इसके लिए लोग सजावटी सामग्री और खिलौनों की खरीदारी करते नजर आए। बाजार में जगह-जगह इनकी दुकानें सजी दिखीं। घरों और मंदिरों में झांकियां सजाने की तैयारी चलती रही। कई मंदिरों को कान्हा के स्वागत के लिए आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। शहर के कमला बाजार, गुड़हाई बाजार, मोती बाजार, सासनी गेट, बैनीगंज व बागला मार्ग पर सबसे ज्यादा खरीदारों की रौनक दिखाई दी।

मंदिरों में तैयार हो रहे लड्डू, अभिषेक की तैयारी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार को जिलेभर के प्रमुख मंदिरों में भगवान के भव्य शृंगार किए जाएंगे। आधी रात को जन्म के बाद भगवान का दूध, दही, शहद, बूरा व गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा और उन्हें नई पोशाक धारण कराई जाएगी। इससे पूर्व शाम को मंदिरों में कहीं गुब्बारों से सजावट की जाएगी, कहीं हरियाले शृंगार होंगे, कहीं फूलबंगला सजेगा तो कहीं नौका विहार के दर्शन कराए जाएंगे। मंदिरों में कान्हा के भोग के लिए रविवार को लड्डू तैयार होते रहे।
शहर की एक दुकान पर बिकता जन्माष्टमी पर घर सजाने का सामान
इन मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर शहर की रुई की मंडी स्थित ठाकुर कन्हैया जी महाराज मंदिर, गुड़हाई बाजार स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज, घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर, बड़ी कोठी कमला बाजार स्थित बिहारी जी मंदिर, हलवाई खाना स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज, पसरट्टा बाजार स्थित मंदिर लक्ष्मी नारायण, किला स्थित मंदिर श्रीदाऊजी महाराज, कमला बाजार स्थित मंदिर ठा.केशव देव महाराज, गांव लहरा स्थित बांकेबिहारी मंदिर में विशेष आयोजन किए जाएंगे।

जन्माष्टमी पर 11:42 बजे होगा चंद्रोदय
धर्माचार्य डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सोमवार 26 अगस्त को चंद्रोदय रात 11:42 बजे होगा। जन्माष्टमी की पूजा के लिए रात्रि 11:42 से 12 बजे तक का समय शुभ रहेगा। इसके साथ ही इस माह एकादशी का व्रत शुक्रवार 30 अगस्त एवं प्रदोष व्रत शनिवार 31 अगस्त, पितृ कार्य अमावस्या सोमवार दो सितंबर और देव कार्य अमावस्या मंगलवार 3 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed