फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kotwali inspector in charge suspended in suicide case of two brothers

Hathras: दो भाइयों की आत्महत्या मामले में प्रभारी कोतवाली निरीक्षक निलंबित, नए कोतवाल की नियुक्ति

Tue, 25 Jun 2024 10:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 25 Jun 2024 10:50 PM IST
सार

मामले में पहले ही एसआई हरिओम अग्निहोत्री को भी निलंबित किया जा चुका है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह कर रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
Kotwali inspector in charge suspended in suicide case of two brothers
सादाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली में सादाबाद में दो भाइयों द्वारा आत्महत्या करने के मामले में एसपी निपुण अग्रवाल ने सादाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पर तैनात अपराध निरीक्षक नरेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इससे पहले एसआई हरिओम अग्निहोत्री को भी निलंबित किया जा चुका है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह कर रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कस्बा की एक किशोरी को दूसरे समुदाय का एक युवक 22 मई को बहलाफुसला कर ले गया था। किशोरी के जाने के बाद कस्बा निवासी उसके जीजा और बहन अपना मकान छोड़कर कहीं चले गए हैं। किशोरी के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने 25-26 मई को आरोपी एवं उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। उसी मुकदमा के सिलसिले में सादाबाद पुलिस ने आरोपी के दूसरे जीजा संजय सिंह निवासी गांव रूपधनु थाना बहरन आगरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


इसके बाद संजय के बड़े भाई प्रमोद एवं उसके पुत्र से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया था। 11 दिन बाद संजय ने गांव में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 72 घंटे बाद प्रमोद में भी उसी पेड़ पर लटक कर जान दे दी। संजय की आत्महत्या करने के बाद उसके भाई प्रमोद ने पुलिस पर उसे उत्पीड़न करने एवं उसे छोड़ने के एवज में पचास हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। एसपी ने तत्कालीन सादाबाद पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed