{"_id":"63d56a5f8bd774568060250c","slug":"kisaan-sandesh-abhiyan-sadabad-news-ali3099525180-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किसानों की समस्याएं दूर करने के लिए चलाया जा रहा किसान संदेश अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किसानों की समस्याएं दूर करने के लिए चलाया जा रहा किसान संदेश अभियान
विज्ञापन
किसान संदेश अभियान को लेकर बैठक करते नीरज शर्मा, विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी व अन्य।
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर पार्टी ने किसान संदेश अभियान के तहत गन्ना मूल्य भुगतान करने, नए सत्र में गन्ना मूल्य घोषित करने और बेसहारा पशु से हो रहे नुकसान, आलू प्रोसेसिंग यूनिट लगाने आदि को मुद्दा बनाया है। इसे लेकर जिलाध्यक्ष केशव चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर किसानों की बैठक हुई।
बैठक में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, गन्ना मूल्य बढ़ोतरी व आवारा पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र भरे गए। तय हुआ कि सभी पत्रों को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा।
विधायक गुड्डू चौधरी और मंडल के संयोजक नीरज शर्मा ने बताया कि मुख्यत किसानों के मुद्दों को लेकर रालोद ने किसान संदेश अभियान शुरू किया है। इसके तहत सीएम को पत्र भेजे जा रहे हैं। गांव गांव जाकर इस बाबत लोगों को रालोद कार्यकर्ता जागरूक कर रहे हैं। किसान संदेश अभियान के जरिये रालोद मुद्दों का वर्गीकरण करेगा। विधानसभा सभा से 20 हजार से अधिक पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित करने का प्रयास जारी है। जिनमें प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया है। रालोद मुद्देवार सूची तैयार करेगा और आगे उन्हीं पर आंदोलन की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
गन्ने का पूरा बकाया भुगतान, 14 दिन में भुगतान न होने पर ब्याज, गन्ने का लाभकारी मूल्य, आवारा पशुओं से निजात, आगरा अलीगढ़ मंडल में आलू किसानों के लिए प्रोसेसिंग यूनिट व आलू अनुसंधान संस्थान की स्थापना व बिजली व्यवस्था में सुधार, कानून व्यवस्था में सुधार एवं विकास के मुद्दे पत्रों में शामिल हैं। रालोद यह भी सर्वे कर रहा है कि प्रदेश में किसान सबसे ज्यादा किस समस्या से परेशान हैं। उसी आधार पर क्रम तय कर रालोद उन्हीं को जोरशोर से उठाएगा। रालोद सोशल मीडिया पर और सक्रिय होने की तैयारी कर रही है। इसके लिए खास तौर युवाओं को जोड़ा जा रहा है।इस दौरान विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी, रालोद जिला अध्यक्ष केशव चौधरी, बनी सिंह पहलवान, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान ,चौधरी महिपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, कर्मवीर सिंह ,सुरेश बघेल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।