फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Karva Chauth fast observed for husband's long life

Hathras: पति की लंबी उम्र के लिए रखा करवा चौथ व्रत, ब्यूटी पार्लर-मेहंदी के लिए लगी महिलाओं की भीड़

Wed, 01 Nov 2023 01:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 01:44 AM IST
सार

हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्योहार का काफी महत्व बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ के दिन बिना अन्न व जल के पूरे दिन उपवास रखती हैं। शाम को चांद निकलने के बाद महिलाओं ने सोलह शृंगार कर भगवान गौरीशंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। पूड़ी-पकवानों से भोग लगाएंगी।

विज्ञापन
Karva Chauth fast observed for husband's long life
करवा चौथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं 1 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाएंगी। महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला उपवास रखेंगी। शाम को गौरीशंकर की पूजा के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देकर उपवास खोलेंगी। मंगलवार को एक दिन पूर्व महिलाओं ने त्योहार के लिए जमकर खरीदारी की। सजने-संवरने के साथ पूजा-पाठ और खान-पान के सामान की खरीदारी की गई।

विज्ञापन


खांड के करे
विज्ञापन


सुबह से ही बाजारों में खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। ज्वेलर्स, साड़ी, चूडि़यां और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। देर रात तक मेहंदी व ब्यूटी पार्लर खुले रहे। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। पूजा-पाठ के लिए मिट्टी व खांड़ के करवे, कैलेंडर, सींक, छलनी की भी खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्योहार का काफी महत्व बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ के दिन बिना अन्न व जल के पूरे दिन उपवास रखती हैं। शाम को चांद निकलने के बाद महिलाओं ने सोलह शृंगार कर भगवान गौरीशंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। पूड़ी-पकवानों से भोग लगाएंगी।
 
सुहागिन महिलाओं के अलावा युवतियों को भी इस त्योहार का खासा इंतजार रहता है। खासतौर पर नव दंपती के लिए पहला करवा चौथ काफी महत्व रखता है। शहर के बागला मार्ग, पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, बख्तावर गली में खरीदारों की भीड़ लगी रही। 

सुबह हुई बुकिंग, शाम को लगी मेहंदी

करवा चौथ का त्योहार हो और महिलाओं के हाथों पर मेहंदी न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। करवा चौथ से एक दिन पहले मंगलवार को जिलेभर के मेहंदी केंद्रों पर मेहंदी लगवाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए मेहंदी सेंटर संचालकों ने भी जमकर चांदी काटी। एक हाथ पर मेहंदी लगाने के महिलाओं से 50 रुपये से 200 रुपये तक लिए गए। महिलाओं को मेहंदी लगवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। जो महिलाएं सुबह मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचीं, उनको शाम को बुलाया गया। जो दोपहर में पहुंचीं, उन्हें रात को बुलाया गया। देर रात तक मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की कतार लगी रही।

करवा चौथ

खांड़ व मिट्टी के करवों की हुई बिक्री
करवा चौथ पर महिलाएं मिट्टी व धातु से बने करवों से चंद्रदेव को अर्घ्य देती हैं। पूजा में मिट्टी व खांड़ दोनों के ही करवों को रखा जाता है। इस कारण मंगलवार को मिट्टी व खांड़ के करवों की जमकर बिक्री हुई। 

खरीदारी

मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
करवा चौथ से पहले मंगलवार को मिठाई की दुकानों पर भी भीड़भाड़ देखने को मिली। शाम को शहर के अधिकांश प्रमुख मिठाई विक्रताओं के यहां मिठाई खरीदने के लिए लोग पहुंचे। रबड़ी, गुलाब जामुन, बालू शाही, मलाई पूड़ी की जमकर खरीदारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed