फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Kalyan Singh's old relation with Hathras

Hathras News: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि आज, हाथरस से रहा उनका पुराना नाता

Mon, 21 Aug 2023 01:07 AM IST
चमन शर्मा लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 01:07 AM IST
सार

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश रंजन आर्य ने बताया कि हाथरस अलीगढ़ जिले की तहसील हुआ करता था। कल्याण सिंह का यहां आना जाना अक्सर लगा रहता था। वर्ष 2009 से पहले कल्याण सिंह का निर्वाचन क्षेत्र अतरौली हाथरस संसदीय सीट का हिस्सा था। इस क्षेत्र में कल्याण सिंह की इतनी पकड़ थी कि भाजपा का प्रत्याशी उन्हीं के दम पर अपनी जीत का परचम फहराता था।

विज्ञापन
Kalyan Singh's old relation with Hathras
भाजपा के संस्थपक सदस्य रमेश चन्द्र आर्य के परिवार के साथ कल्याण सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाथरस से पुराना नाता रहा है। वह कई बार हाथरस आए थे। जिले के भाजपा नेताओं ने कई स्मृतियां साझा की हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के हाथरस आगमन के कई किस्सों को बताया। 

विज्ञापन


1977 में भाजपा के संस्थापक सदस्य रमेश चन्द्र आर्य के घर पर स्वास्थ मंत्री थे तब आए थे कल्याण सिंह
विज्ञापन


पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश रंजन आर्य ने बताया कि हाथरस अलीगढ़ जिले की तहसील हुआ करता था। कल्याण सिंह का यहां आना जाना अक्सर लगा रहता था। वर्ष 2009 से पहले कल्याण सिंह का निर्वाचन क्षेत्र अतरौली हाथरस संसदीय सीट का हिस्सा था। इस क्षेत्र में कल्याण सिंह की इतनी पकड़ थी कि भाजपा का प्रत्याशी उन्हीं के दम पर अपनी जीत का परचम फहराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह यहां होने वाले कार्यक्रमों में अक्सर भाग लेते थे। वह 1970 से कल्याण सिंह के साथ जुड़े रहे। उनका स्वभाव इतना सरल था कि बिना किसी ताम झाम के यहां आ जाते थे। उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह जब स्वास्थ्य मंत्री थे, तब एक बार उन्होंने जिला अस्पताल में करीब 2 घंटे तक निरीक्षण किया था। 

एक-एक दवा अपने सामने देखी।  राम जन्मभूमि आंदोलन के समय एक बार कल्याण सिंह ने मेला श्री दाऊजी महाराज में सभा को संबोधित किया था। उनकी सभा को सुनने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed