फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   kaka Hathrasi Birth and Death ceremony

पद्म श्री काका हाथरसी की जन्म/पुण्य तिथि सादगी से मनाई 

Mon, 18 Sep 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 18 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
kaka Hathrasi Birth and Death ceremony
काका हाथरसी

हास्य सम्राट पद्म श्री काका हाथरसी के जन्म/पुण्य तिथि पर ओढ़पुरा रोड स्थित काका हाथरसी स्मृति भवन में संगम समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सांसद राजेश दिवाकर ने काका की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की। मुख्य अतिथि डीएम अमित कुमार सिंह, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व मंडलायुक्त डॉ. रविकांत भटनागर मंचासीन थे। 

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि काका ने अपनी हास्य कविताओं से हाथरस का नाम देश विदेश में प्रख्यात कर दिया। काका के कारण ही हाथरस को विश्व पटल पर पहचान मिली है। समारोह के दौरान कवि सम्मेलन भी हुआ। कवि बाबा देवी सिंह निडर, चाचा हाथरसी, शिक्षक हाथरसी, प्रभूदयाल दीक्षित प्रभू, भूदेव प्रसाद देव, श्याम बाबू चिंतन, वासुदेव उपाध्याय, थान सिंह कुशवाहा, मंगल पांडेय, माधव शर्मा, दीपक रफी, प्रदीप पंडित, प्रतिमा पांडेय, चेतन्या पांडेय, मनोज द्विवेदी, सत्येंद्र फौजी, नाना हाथरसी, देवांश शर्मा, किशोर शर्मा, सत्यनारायण सुधाकर, नंदकिशोर निर्मोही ने काव्य पाठ किया। 

विज्ञापन


क्लीन हाथरस मूवमेंट की टीम ने एलईडी पर काका का जीवन परिचय व स्वच्छता से संबंधित लघु फिल्म दिखाई। कार्यक्रम में शामिल लोगों को साहित्यकार विद्यासागर विकल ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण कराई। ठेकेदार अश्वनी सूरी ने खुले में लगी काका की प्रतिमा पर छतरी निर्माण कराए जाने की बात कही। संयोजक साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी व विद्यासागर विकल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, नवीन अरोरा, दिनेश सेकसरिया, डॉ. एससी शर्मा, हरीश कुमार शर्मा एडवोकेट, सुरेंद्र शर्मा, कपिल अग्रवाल, ब्रजेश वशिष्ठ, प्रशांत शर्मा, प्रशांत कौशिक, साकेत पाराशर, प्रवीन वाष्र्णेय, डॉ. कपिल शर्मा, रमनमूर्ति शर्मा, डॉ. वीपी सिंह, महावीर तिवारी आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

डीपी लगाकर दी श्रद्धांजलि 
हाथरस। हास्य सम्राट पद्मश्री काका हाथरसी के जन्म/पुण्य तिथि पर युवाओं में काका का जादू सिर चढ़ कर बोला। सोशल नेटवर्किंग साइटों पर युवाओं ने अपनी व्हाट्सऐप, फेसबुक सहित अन्य साइटों पर बनी हुई प्रोफाइल पर डीपी लगाकर काका को श्रद्धांजलि दी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed