{"_id":"5dc8534d8ebc3e5afb2da84f","slug":"julu-e-mohammadi-fired-with-pomp-in-hathras-hathras-news-ali218438458","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में धूमधाम से निकाला जुलूए-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में धूमधाम से निकाला जुलूए-ए-मोहम्मदी
विज्ञापन
जुलूस-ए-मोहम्मदी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा और एसडीएम सदर व अन्य।
- फोटो : HATHRAS
देखो मेरे नबी की शान, बच्चा बच्चा है कुर्बान
शहर में धूमधाम से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी
जगह जगह हुआ जुलूस का स्वागत, उमड़ी भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अल्लाह के नबी हजरत मोहम्मद सल्लाह अलैह वसल्लम की यौम-ए-पैदाइश पर शहर में जुलूस-ए- मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस को मौजूद अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जुलूस ऑल इंडिया शेख जमीअतुल अब्बास कमेटी के सदर व पूर्व सभासद डॉ. रईस अहमद अब्बासी के नेतृत्व में निकाला गया। जो शहर के किलागेट से शुरू होकर जामा मस्जिद, नयागंज, चक्की बाजार, सरक्यूलर रोड, सासनी गेट, बागला मार्ग, रामलीला ग्राउंड, पंजाबी मार्केट, तालाब चौराहा, मथुरा रोड, मधुगढ़ी, रानी मिल, बांस मंडी, घास मंडी, सादाबाद गेट आदि मुख्य मार्गों से होते हुए दोपहर को किलागेट पर आकर खत्म हुआ। जुलूस में देखो मेरे नबी की शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान, पत्ता पत्ता फूल फूल या रसूल या रसूल के नारे लगाए जाते रहे। जुलूस को देखने के लिए भीड़ रही।
जुलुस में घोड़ों पर सवार बच्चे आकर्षण का केंद्र बने थे। विभिन्न झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस का जगह-जगह जोशीला स्वागत किया गया।
जुलूस में मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, रामनरायन काके, विजय प्रेमी, लल्लन बाबू एडवोकेट, बृृजमोहन राही, वीरी सिंह कर्दम, सरदार सुरजीत सिंह, मौलाना मुकीम रजा, यूसुफ अल हसन, वाहिद, लल्ला मिस्त्री, अब्दुल रहीम, नवाब अब्बासी, अजमेरी खां, इमाम जमील अहमद, अजहर बेग, साबिर हुसैन, कल्लू भाई, सलीम खॉन, बाबुद्दीन, शहजादे खॉन, नसरूद्दीन, अकील हुसैन, वारिश अंसारी, शाहिद कुरैशी, आविद खॉंन, जाकिर, इस्लाम अब्बासी, कासिम पहलवान, रसीद पहलवान, हाजी रिजवान कुरैशी, इमरान खॉन, वसीम हुसैन, शहजादे खान, चंदा, चांद मोहम्मद, वसीम हुसैन, अख्तर खां, मुस्ताक खलीफा, अकबर कुरैशी, मुस्ताक खॉन, शमशाद अब्बासी, हनीफ खान, आमिर खान, सईदो खान, जाकिर कुरैशी आदि थे। जुलूस में एसडीएम सदर नीतिश कुमार की मौजूदगी में काफी पुलिस फोर्स भी रहा।
विज्ञापन
खूब चलाई आतिशबाजी, खूब किया हुड़दंग
हाथरस। जुलूस में शामिल युवकों ने जगह-जगह आतिशबाजी भी की। बाइक सवारों ने करतब भी दिखाए। बाइक आगे ले जाने की इन युवकों में होड़ मची रही। इस दौरान हंगामा भी मचा। यही नहीं शुरू में तो यह जुलूस करीब आधा दर्जन झांकियों के साथ निकला लेकिन उसके बाद इसमें धीरे-धीरे संख्या बढ़ती चली गई। अन्य झांकियां व वाहन इस जुलूस में शामिल हो गए तो यह जुलूस काफी लंबा हो गया।
पुलिस ने सख्ती दिखाकर हटवाई भीड़
हाथरस। जुलूस में कई स्थानों पर जब भीड़ एकत्रित होकर रुक गई तो पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने फलों आदि वितरण के दौरान लगी भीड़ को वहां से हटाया और युवकों को यह चेतावनी दी कि वह किसी तरह की ऐसी हरकत न करें, जिससे कि माहौल बिगड़ जाए। पुलिस की सख्ती के चलते भीड़ छंट गई।
जुलूस के दौरान हलाकान रहा पुलिस प्रशासन
हाथरस। जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान पुलिस-प्रशासन हलाकान रहा। इसकी मुख्य वजह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते शासन का आदेश था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर प्रशासन ने तैयारी कर रखी है। ऐसे में धारा 144 भी लागू है। इस जुलूस की परमीशन प्रशासन ने पहले से ही दे रखी थी और यह भी तय कर दिया था कि जुलूस तयशुदा स्थानों से ही निकलेगा। अधिकारियों ने आयोजकोें को यह चेतावनी भी दी थी कि किसी भी सूरत में जुलूस के चलते शांति व्यवस्था न भंग हो। ऐसे में एसडीएम सदर ने कई थानों की फोर्स के साथ पहले से ही स्थिति संभाल ली थी। अधिकारियों को यह डर था कि कहीं कोई हंगामा खड़ा न हो जाए। जुलूस शांतिपूर्वक समाप्त होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।