फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Judicial Commission recorded the statement of Sikandarrau Municipality President

Hathras stampede: न्यायिक आयोग ने सिकंदराराऊ पालिकाध्यक्ष के बयान किए दर्ज, एक घंटे तक की पूछताछ

Fri, 30 Aug 2024 09:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 09:51 PM IST
सार

पालिकाध्यक्ष से करीब एक घंटे तक आयोग के सदस्यों ने उनसे पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। न्यायिक आयोग की तीन सदस्यीय टीम की ओर से जिले में इस हादसे से जुड़े लोगों को नोटिस जारी हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Judicial Commission recorded the statement of Sikandarrau Municipality President
घटना स्थल पर जांच करती न्यायिक जांच आयोग की टीम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराऊ के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में न्यायिक आयोग की टीम की जांच जारी है। 30 अगस्त को सिकंदराराऊ के नगर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद मुशीर न्यायिक आयोग के समक्ष पेश हुए। उन्होंने आयोग को बताया कि हादसे के वह सीएचसी पर पहुंचे थे। वहां हालात खराब थे। चिकित्सा सुविधाएं नदारद थीं। बिजली नहीं थी। वह रात को 12 बजे तक वहां रुके थे।

विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष से करीब एक घंटे तक आयोग के सदस्यों ने उनसे पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। न्यायिक आयोग की तीन सदस्यीय टीम की ओर से जिले में इस हादसे से जुड़े लोगों को नोटिस जारी हो रहे हैं। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एडीएम, एएसपी और अन्य अधिकारियों को 3 सितंबर को लखनऊ में बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है। आयोग अलीगढ़ जेल में बंद आरोपियों के बयान भी दर्ज करेगा। उनके अलावा अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी भी बयान दर्ज कराने पहुंचे। 
विज्ञापन


हाथरस से अग्निशमन विभाग के एक कर्मचारी को भी वहां बुलाया गया था। अब तक आयोग के समक्ष निलंबित एसडीएम सिकंदराराऊ रवेंद्र कुमार, सीओ डॉ. आनंद कुमार ने बयान दर्ज हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी 11 आरोपी जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed