फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Josh was full, suddenly BJP was furious at power failure JE

जोश था फुल, अचानक बिजली गुल जेई पर आगबबूला हुए भाजपाई

Fri, 01 Mar 2019 12:15 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 01 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Josh was full, suddenly BJP was furious at power failure JE
सिकंदराराऊ में बीजेपी कार्यालय पर मोदी का संवाद सुनते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। प्रदेश सरकार निर्बाध बिजली सप्लाई का दावा कर रही है, लेकिन इस दावे की पोल उस वक्त खुल गई जब तमाम भाजपाई मोदी संवाद में  बैठे हुए थे। गुरुवार की दोपहर को उस समय रोचक नजारा नजर आया, जब जीटी रोड स्थित भाजपा कार्यालय में टीवी पर चल रहे मोदी संवाद के दौरान बिजली चली गई। इससे प्रसारण देख रहे भाजपाई मायूस हो गये। भाजपा वालों ने फोन पर जेई की खिंचाई की। काफी देर बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी, लेकिन तब तक संवाद समाप्त हो चुका था।
विज्ञापन


विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने अपने कार्यालय पर काफी समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री का संवाद देखा। बता दें कि गुरुवार को नगर के भाजपाइयों में काफी उत्साह था। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई और भीड़ के बैठने की व्यवस्था की गई। काफी संख्या में महिलाएं भी प्रसारण देखने पहुंचीं। कुछ समय ही प्रसारण चला था कि बिजली चली गई। भाजपाइयों का कहना था कि बिजली विभाग को पहले ही बता दिया गया था। अगर बिजली जाने का अंदेशा होता तो वे जेनरेटर का प्रबंध कर लेते। कार्यालय में ही भाजपाई बिजली वालों को खरी-खोटी सुनाने लगे। इधर, कुछ भाजपाई जेई से बात करने लगे कि दो मिनट में बिजली चालू करो। काफी देर बाद बिजली आई, लेकिन तब तक संवाद खत्म हो गया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व चेयरमैन विजय भारत कुलश्रेष्ठ, नगर भाजपा अध्यक्ष उपेंद्र वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, रामदास वाल्मीकि, भानुप्रकाश शर्मा, मुकुल गुप्ता सभासद, सुनील शर्मा, वेदप्रकाश धनगर जिला मंत्री, रंजीत पौरुष, कुंवर नितिन पुंढीर, बृजमोहन गुप्ता, निर्मलदास वाल्मीकि, मनोज यादव, जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी, गजेंद्र चक, अनिल महाजन, शशिवाला वार्ष्णेय, ओमवती वार्ष्णेय, सरिता माहेश्वरी, सुधा गुप्ता, कमलेश कुशवाहा, सुभाष चंद्र वार्ष्णेय, संदीप वाल्मीकि, दीपेश वाल्मीकि, मलखान  सिंह आदि थे। बिसाना स्थित विधायक के आवास पर थे ओजवीर सिंह राणा मंडल अध्यक्ष, विपिन लवानिया क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा, नीरव कुमार शर्मा, धर्मेश कुमार, सुधीर चौहान, राकेश कुमार सिसौदिया, अमृतपाल सिंह, शिवकुमार आर्य, संदीप सिंह, डॉ. तरुण प्रताप सिंह, रौकी चौहान, सुखवीर सिंह, महावीर सिंह, मुन्नालाल, सतेंद्र सिंह, मुुरारीलाल शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, प्रेमसिंह राजपूत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed