फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jila Panchayat Meeting in Hathras

जिला पंचायत की बैठक में उछलीं समस्याएं

Fri, 22 Sep 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Fri, 22 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jila Panchayat Meeting in Hathras
Jila Panchayat Meeting. - फोटो : amar ujala
जिला पंचायत में सत्ता परिवर्तन के बाद हुई जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में ग्रामीण क्षेत्र की समस्याएं जोर-शोर से उछलीं। सदर विधायक हरीशंकर माहौर भी पदेन सदस्य की हैसियत से बैठक में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की समस्याएं दूर कराने और गांवों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को जोर-शोर से उठाया और उनके समाधान की मांग की। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव ने की। लंबे समय बाद जिला पंचायत की किसी बैठक में दो विधायकों की मौजूदगी रही। विधायकों की मौजूदगी से इस बैठक का सियासी महत्व भी बढ़ गया। समस्याओं पर चिंतन भी बेहद गंभीर और स्तरीय रहा। 
विज्ञापन


बैठक में सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि जिला पंचायत से जो भी कार्य हों, वह पूर्ण पारदर्शिता के साथ होने चाहिए। तहसील सासनी स्थित नाले की की सफाई का प्रस्ताव अधिक बड़ा होने के कारण इसके लिए चार हिस्सों में धनराशि उपब्ध कराई जाए। कार्य योजना को अंतिम रूप देने के लिए इस आशय की व्यवस्था सदर विधायक हरीशंकर माहौर को जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव ने कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए अधिकृत किया। विधायक ने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने की मांग की। पीएमजीएसवाई से कार्य योजना को सर्वसम्मति से सदन द्वारा अनुमोदित किया गया। ब्लॉक प्रमुख हसायन द्वारा अंडौली के टूटे हुए मार्ग को सही कराने की मांग की गई, जिसे अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा सही कराने का सदन को आश्वासन दिया गया। जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन राही ने पुराने कार्यों को पूर्ण कराने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदीप चौधरी गुड्डू ने जिला पंचायत द्वारा बंबों के पानी को टेल तक पहुंचाने के लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देशित करने का सदन में मामला उठाया। जिला पंचायत सदस्य विनोद उपाध्याय ने कार्य योजना को अंतिम रूप देते समय सांसद और विधायकगणों के प्रस्तावों को सम्मिलित किए जाने की मांग की, जिस पर सदन ने सहमति व्यक्त की। विधायक सादाबाद रामवीर उपाध्याय ने कहा कि जो सदस्य प्रस्ताव नहीं लाए हैं, वह 15 दिन के अंदर अपने प्रस्ताव कार्यालय में उपलबध करा दें। इस पर अध्यक्ष ने एक सप्ताह में सभी सदस्यों से प्रस्ताव उपलब्ध कराने की सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत की बैठक में विधायक रामवीर उपाध्याय, एमएलसी जसवंत सिंह यादव, विधायक हरीशंकर माहौर, जिला पंचायत सदस्य सुनीता देवी, राजाराम, सुरेंद्र सिंह बघेल, मुन्नी देवी, बिजेंद्र सिंह, आशा देवी, सत्यपाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, इंद्रजीत, रामेश्वर उपाध्याय, कल्पना उपाध्याय, बृजमोहन राही, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, राजकुमार, सत्यप्रकाश, सरोज देवी, मीनू यादव, विनोद उपाध्याय, रामवती बघेल, सीमा देवी, निर्मला देवी, ललिता कुमारी, ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, सुनीता चौधरी, संतोष कुमार, श्वेता सिंह आदि उपस्थित थे। अंत में अध्यक्ष ओमवती यादव ने सभी को बैठक में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया। संचालन अपर मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed