{"_id":"691ab60551a9b834ed017689","slug":"jewellery-and-cash-stolen-from-empty-house-in-sikandrarao-hathras-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सिकंदराराऊ में खाली मकान पर चोरों ने बोला धाबा, लाखों का जेवरात व नकदी चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सिकंदराराऊ में खाली मकान पर चोरों ने बोला धाबा, लाखों का जेवरात व नकदी चोरी, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 17 Nov 2025 11:13 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:13 AM IST
सार
गिरधारी की पत्नी पद्मा गोयल अपने मायके चली गईं थीं और घर खाली था। रात्रि में अज्ञात चोरों ने गेट के ताले चटका कर उसमें प्रवेश कर लिया। घर के कमरे में रखी अल्मारी का ताला तोड़ कर अंदर रखे लाखों रुपये के जेवरात तथा हजारों रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
शिव कॉलोनी में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत हाथरस रोड स्थित शिव कॉलोनी में 15 नवंबर रात चोरों ने खाली मकान पर धाबा बोल दिया। अंदर घुस कर कमरे में रखी अल्मारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के जेवरात तथा हजारों रुपये चोरी कर लिए। चोरी का पता सुबह चल पाया। सूचना के पश्चात जिले से फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिव कॉलोनी में गिरधारी का मकान है। गिरधारी पंत चौराहे पर मिठाई की दुकान संचालित करते हैं। देर रात दुकान पर काम करने के बाद वहीं सो जाते हैं। 15 नवंबर को गिरधारी की पत्नी पद्मा गोयल अपने मायके चली गईं थीं और घर खाली था। रात्रि में अज्ञात चोरों ने गेट के ताले चटका कर उसमें प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
घर के कमरे में रखी अल्मारी का ताला तोड़ कर अंदर रखे लाखों रुपये के जेवरात तथा हजारों रुपये चोरी कर ले गए। अज्ञात चोरों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि चोरी का खुलासा शीघ्र कर दिया जाएगा। गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन