फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jewelery worth Rs 10 lakh looted from jeweler

Hathras News: नौ सेकेंड में सराफ से 10 लाख के जेवरात की लूट, रिपोर्ट दर्ज, इंचार्ज लाइन हाजिर

Sun, 16 Feb 2025 03:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 03:47 AM IST
सार

सराफा कारोबारी मनोज कुमार वर्मा निवासी रामनगर मुरसान रोड सादाबाद की तहरीर दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी ने सादाबाद के कस्बा इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
Jewelery worth Rs 10 lakh looted from jeweler
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादाबाद के हाथरस रोड पर 14 फरवरी शाम हुई सराफ से एक्टिवा स्कूटर और 10 लाख रुपये कीमत के सोने -चांदी के जेवरात की लूट की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से आक्रोशित सराफा कारोबारी थाने पहुंचे और घटना पर रोष जताया। इन्होंने इसके खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, एसपी ने सादाबाद के कस्बा इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


सराफा कारोबारी मनोज कुमार वर्मा निवासी रामनगर मुरसान रोड सादाबाद की तहरीर दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें कहा गया है कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह निंरजन बाजार स्थित अपनी दुकान को बंद कर बेटे हर्ष के साथ काले रंग की एक्टिवा स्कूटर से घर जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने हर्ष की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया।
विज्ञापन


वह स्कूटी से गिर गए और बदमाश स्कूटी और सोने चांदी के जेवरात से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। सराफ का कहना है कि करीब नौ लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात थे, लगभग सौ ग्राम सोने और 50 ग्राम चांदी के जेवरात बताए जा रहे हैंं। सराफ ने बताय कि सही स्थिति दुकान पर जाकर मिलान करने के बाद पता चलेगी। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार की सुबह सराफा कारोबारी पीड़ित के साथ कोतवाली पर पहुंच गए। इन कारोबारियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और रिपोर्ट दर्ज कर घटना का अतिशीघ्र खुलासा करने और स्कूटी व गहनों की बरामदगी करने की मांग की। सीओ ने इन्हें शीघ्र घटना के खुलासे का भरोसा दिया और बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश भी दे रही है, घटना का जल्द खुलासा हो जाएगा।

इधर, इन घटनाओं के मद्देनजर एसपी ने सादाबाद कस्बा के इंचार्ज सत्यवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी के पीआरओ ने बताया कि अब उनके स्थान पर उपनिरीक्षक रामनरेश ने कार्यभार संभाला है। 

पुलिस ने पड़ोसी दुकानदारों से की पूछताछ

सादाबाद कोतवाली पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए शनिवार को पीड़ित सराफा कारोबारी के पड़ोसी दुकानदारों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। दुकान के आसपास होने वाली गतिविधियों व वीडियो में दिखाई दे रहे बदमाशों के बारे में पूछताछ की गई है।

नौ सेकेंड वारदात कर भाग गए बदमाश
बदमाशों ने सराफ से लूटपाट की घटना को महज नौ सेकेंड में अंजाम दिया। इस दौरान वहां काफी लोग जमा थे, लेकिन सब तमाशबीन बने रहे, जब तक वह समझ पाते बदमाश फरार हो गए। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि मनोज कुमार वर्मा अपने पुत्र हर्ष के साथ स्कूटी से करबन नदी के पुल के नजदीक स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने पहुंचे और सड़क पार करने की कोशिश कर ही रहे थे, तभी वहां से पहले से पटरियों पर बैठा एक बदमाश उठकर स्कूटी की तरफ आगे बढ़ा, सामने से भी दो युवक आए। स्कूटी पर सवार हर्ष की आंखों में मिर्च का पाउडर मारा और पीछे वाले ने स्कूटी गिराई और थैला छीन लिया। स्कूटी लेकर एक लुटेरा अलग दिशा में और दो लुटेरे अलग दिशा में भाग गए। माना जा रहा है कि किसी ने फोन पर सराफ और उसके बेटे के दुकान बंद कर निकलने की जानकारी दी है।

एक दिन पहले की थी रेकी
सादाबाद। बदमाशों ने एक दिन पहले भी रेकी की थी। पीडित सराफ मनोज वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी चारों बदमाशों को शाम करीब छह बजे बैंक के पास खड़े देखा था। उस समय उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह लूट की योजना बना रहे हैं और उनकी निगरानी कर रहे हैं। बदमाशों ने पहले तय किया हुआ था कि कहां वारदात करनी है और कहां से भागना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed