फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Jat community will not rest till it gets reservation

Hathras News: आरक्षण मिलने तक शांत नहीं बैठेगा जाट समाज

Thu, 18 Jan 2024 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 18 Jan 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Jat community will not rest till it gets reservation
गांव गदाई में जाट आरक्षण सभा को संबो​धित करते प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी। संवाद - फोटो : Samvad
क्षेत्र के गांव गदाई में बुधवार को अखिल भारतीय जाट महासभा व जिला जाट महासभा द्वारा पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के नेतृत्व में जाट आरक्षण सभा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि जब तक जाटों को आरक्षण नहीं मिलेगा, जब तक हम शांत बैठने वाले नहीं हैं। सरकार हमारी मांगें पूरी करे, अन्यथा हम आंदोलन करने की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन




अध्यक्षता चंद्रपाल सिंह ने की और संचालन धर्मवीर सिंह प्रधान ने किया। पूर्व विधायक ने कहा कि पूरे प्रदेश में आरक्षण के कारण जाटों के बच्चे और किसान अपना हक मांगने के लिए सरकार को बताना चाहते हैं कि अगर मांग पूरी नहीं की तो जाट समाज केंद्र सरकार को आने वाले लोकसभा चुनाव में आइना दिखाने का काम करेगा। संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष प्रमेंद्र गावर ने कहा कि हम एकजुट होकर आरक्षण की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन





सभा को प्रधान श्याम सिंह, प्रधान देवेंद्र सिंह, सचिन पचहरा, बलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह परिहार, राजेश चौधरी, धीरेंद्र प्रधान, अशोक चौधरी आदि ने संबोधित किया। सभा में देवेंद्र मास्टर, अजय चौधरी, डाॅ.रवि चौधरी, प्रधान सुभाष सिंह, प्रधान नागेंद्र सिंह, प्रधान सतीश, अशोक, जीवनलाल, चंद्रेश चौधरी, उदयपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed