फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Irrigation supervisor arrested red handed taking bribe of six thousand rupees

Hathras: एंटी करप्शन ब्यूरो ने मारा छापा, छह हजार रुपये की रिश्वत लेते सींच पर्यवेक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2024 09:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 09:43 PM IST
सार

सींच पर्यवेक्षक सिकंदराराऊ व कार्यवाहक जिलेदार/राज्य सरकार पैरोकार दिनेश कुमार सिंह हसायन के एक किसान से वाद का निपटारा करने के लिए 6000 हजार रुपये मांग रहा था। किसान ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो अलीगढ़ में की। एंटी करप्शन ब्यूरो अलीगढ़ यूनिट टीम सिंचाई खंड कार्यालय पहुंची। टीम ने दिनेश कुमार सिंह को रंगे हाथ 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Irrigation supervisor arrested red handed taking bribe of six thousand rupees
सींच पर्यवेक्षक सिकंदराराऊ दिनेश कुमार सिंह रिश्वत लेते पकड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

भ्रष्टाचार निवारण सेल (एंटी करप्शन ब्यूरो) अलीगढ़ यूनिट की एक टीम ने 14 मार्च को अलीगढ़ रोड स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय, सिंचाई खंड से सिकंदराराऊ के सींच पर्यवेक्षक को 6000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस मामले में फिरोजाबाद के उप राजस्व अधिकारी/विशेष मजिस्ट्रेट, सिंचाई विभाग को भी आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ रोड स्थित अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कार्यालय पर सिंचाई खंड फिरोजाबाद के उप राजस्व अधिकारी आशुतोष वार्ष्णेय वादों की सुनवाई कर रहे थे। आरोप है कि उनके अधीन सींच पर्यवेक्षक सिकंदराराऊ व कार्यवाहक जिलेदार/राज्य सरकार पैरोकार दिनेश कुमार सिंह हसायन के एक किसान से वाद का निपटारा करने के लिए 6000 हजार रुपये मांग रहा था। इसी किसान ने 7 मार्च को सिंचाई विभाग के एक अधिकारी व एक कर्मचारी द्वारा छह हजार रुपये की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो अलीगढ़ में की थी। किसान का वाद इसी न्यायालय में चल रहा है। 
विज्ञापन


किसान की शिकायत पर 14 मार्च सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो अलीगढ़ यूनिट के प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ सिंचाई खंड कार्यालय पहुंचे। टीम ने दिनेश कुमार सिंह को रंगे हाथ 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम सींच पर्यवेक्षक को कोतवाली सासनी ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। 15 मार्च को मेरठ स्थित एंटी करप्शन न्यायालय में आरोपी को पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक किसान ने वाद निपटाने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी।  बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड कार्यालय से एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में उप राजस्व अधिकारी/विशेष मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग भी आरोपी हैं।-देवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो, अलीगढ़ यूनिट।


14 मार्च को कार्यालय में फिरोजाबाद सिंचाई खंड के उप राजस्व अधिकारी सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम उनके अधीन कार्यवाहक जिलेदार को अपने साथ ले गई है। -बलजीत स्वरूप, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed