{"_id":"58e525984f1c1b084a5b4371","slug":"ipl-is-speculative-dirty-but-business-is","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल सट्टा, गंदा है पर धंधा है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल सट्टा, गंदा है पर धंधा है...
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Wed, 05 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
fight on cricket ground
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार से आईपीएल शुरू होते ही शहर और कस्बों में सट्टे का बाजार फिर से गर्म हो गया है। एक दो नहीं, बल्कि दर्जनों ठिकानों पर सट्टे के दांव लगाए जा रहे हैं। टॉप टीमों के प्लेयरों के भाव भी जारी हो गए हैं। हर बॉल, विकेट और रन पर सट्टेबाजी का दौर शुरू हो गया है। सट्टे के इस खेल में सटोरियों ने बुकी से भी संपर्क साध रखे हैं।
बुधवार से आईपीएल का पहला मैच शुरू होते ही पूरे जिले में सट्टे की चौसर बिछ गई है। बाजारों में मोबाइल पर यह खेल खेला जा रहा है। हालात ये हैं कि सटोरिये आंख बंद कर दांव लगा रहे हैं। मैच में हो रहे प्रदर्शन की बदौलत भावों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। कितनी रकम इस आईपीएल में लगेगी, इसका अंदाजा किसी को भी नहीं है। हालांकि जानकार करोड़ों की रकम सट्टे में खपाए जाने की आशंका जता रहे हैं।
इधर, इन सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने अभी तक कोई प्लान नहीं बनाया है। सटोरिए बेखौफ होकर सट्टे के खेल को खेल रहे हैं। पहले दिन बुधवार को हुए हैदराबाद बनाम बंगलूरू के बीच हैदराबाद में मैच खेला गया। इसे लेकर जमकर सट्टेबाजी की गई। काफी सटोरियों ने लाखों कमा लिए और काफी सटोरियों ने लाखों गंवा दिए। हाथरस के साथ सादाबाद, सिकंदराराऊ, सासनी, मुरसान, सहपऊ सहित जनपद के विभिन्न इलाकों में सट्टेबाज सक्रिय हो गए हैं।