{"_id":"65f87faf32e5660d340df102","slug":"interesting-thing-is-written-in-the-copy-of-up-board-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: गरीब परिवार से हूं सर, पास कर देना गणित कमजोर है मेरा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: गरीब परिवार से हूं सर, पास कर देना गणित कमजोर है मेरा...
Tue, 19 Mar 2024 03:24 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Mar 2024 03:24 AM IST
सार
यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। कॉपियों में छात्र-छात्राओं द्वारा रोचक बातें लिखना हर साल खबरों में दिखता है। हाथरस के श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के लिए आई हाईस्कूल की गणित की उत्तर पुस्तिका में लिखा था कि बहुत गरीब परिवार से हूं सर...पास कर देना मेरा गणित कमजोर है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कॉपियां जांचते शिक्षक और शिक्षिकाएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
बहुत गरीब परिवार से हूं सर...पास कर देना मेरा गणित कमजोर है। यह शब्द श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के लिए आई हाईस्कूल की गणित की उत्तर पुस्तिका में अंकित थे। पास होने के लिए परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं में तरह-तरह की बातें लिखी हैं।
विज्ञापन
तीन मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। सरस्वती इंटर कॉलेज में 115723 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में 82160 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। पीबीएएस इंटर कॉलेज में 95195 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। सोमवार को सरस्वती इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 12538 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 13833 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। पीबीएएस इंटर कॉलेज में 8998 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। सोमवार को कुल 35369 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। सोमवार को 634 परीक्षक अनुपस्थित रहे। अभी हाईस्कूल की 132579 व इंटरमीडिएट की 92120 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाकी है।
विज्ञापन
तीन मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में किया जा रहा है। शांतिपूर्ण ढंग से मूल्यांकन चल रहा है। 18 मार्च को कुल 35369 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। - संतप्रकाश, डीआईओएस हाथरस।