फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Inter student including three died in road accidents

हाथरस: सड़क हादसों में इंटर की छात्रा समेत तीन की मौत

Tue, 21 Feb 2023 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Inter student including three died in road accidents
संजय का फाइल फोटो
सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में इंटर की छात्रा समेत समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एटा में हुए सड़क हादसे में हाथरस की एक छात्रा की मौत हो गई जबकि छात्रा की मां घायल हुई है। इसके अलावा सिकंदराराऊ में कैंटर से कुचलकर एक बालिका व सादाबाद में वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन



थाना पिलुआ क्षेत्र में हाइवे स्थित गांव पुठिया के पास ईको कार की टक्कर से सुगंधा उर्फ पुष्कर (18) पुत्री राघवेंद्र सिंह निवासी अगराना थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस की मौत हुई है। जबकि मां सोनी उर्फ सोनम देवी गंभीर रूप से घायल होने पर मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन




पिता ने बताया कि बेटी अपने भाई अनुज की बाइक से और पत्नी मेरे साथ बाइक से गांव जा रहे थी। गांव पुठिया के पास लघुशंका होने पर दोनों बाइकें खड़ी कर ली। इसके बाद मां-बेटी सड़क किनारे खड़ी हो गई तभी चालक तेज गति से कार लेकर आया और टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को आगरा रेफर किया गया है। बताया बेटी इंटर की छात्रा थी और पहला ही पेपर दे पाई। इसके बाद हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि चालक मौके पर ही कार को छोड़ कर भागने में सफल रहा है, कार बरामद कर ली है और मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।






जीटी रोड पर बने गड्ढों की वजह से फिसली बाइक


सिकंदराराऊ जीटी रोड पर बने बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा बनते जा रहे हैं। सोमवार की दोपहर गड्ढे में एक बाइक फिसल गई। पीछे से आ रहे कैंटर ने बाइक को कुचल दिया इसमें एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई।
गांव गोथुआ रजावल फिरोजाबाद निवासी पुष्पेंद्र पाल सिंह पुत्र सूर्यपाल सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में उल्लेख किया है कि उसका भतीजा सौरभ प्रताप सिंह पुत्र हरेंद्र पाल सिंह गांव से बाइक पर मेरी बेटी राधिका को बिठा कर हरदुआगंज अलीगढ़ जा रहा था।
अलीगढ़ जीटी रोड पर केजीएन डिग्री कॉलेज के पास दोपहर तीन बजे बाइक गड्ढे में फिसल गई। इससे भतीजा तथा बेटी सड़क पर गिर गए। बेटी जब तक संभल पाती पीछे से आ रहे कैंटर ने उन्हें कुचल दिया। इसमें राधिका की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया।






मृतक के भाई ने वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
सादाबाद। रविवार की रात हाथरस रोड पर बढ़ार चौराहे के निकट हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के भाई ने इस मामले में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।

संजय (32) पुत्र ओंकार सिंह निवासी कछपुरा बिसाना बाइक पर सवार होकर रात करीब साढ़े बजे सादाबाद से गांव लौट रहा था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

संजय का फाइल फोटो

संजय का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed