फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Intelligence system alert after verdict in daughter case

Hathras News: बिटिया प्रकरण में फैसले के बाद खुफिया तंत्र अलर्ट, आने-जाने वालों पर नजर

Sun, 05 Mar 2023 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 05 Mar 2023 01:47 AM IST
सार

दो मार्च को बिटिया प्रकरण में विशेष न्यायालय एससी-एसटी एक्ट ने फैसला सुनाया था। इसमें सीबीआई के आरोप पत्र को कोर्ट ने नकार दिया था। न्यायालय ने तीन आरोपियों रवि, रामू व लवकुश को दोषमुक्त कर दिया था और एक दोषी संदीप को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
Intelligence system alert after verdict in daughter case
हाथरस कांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में न्यायालय का फैसला आने के बाद खुफिया तंत्र अलर्ट है। अधिकारी भी गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बिटिया के परिजन और दूसरे पक्ष के यहां आने जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। बिटिया के घर पर सीआरपीएफ तैनात रही।
विज्ञापन


दो मार्च को बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में विशेष न्यायालय ( एससी-एसटी एक्ट) ने फैसला सुनाया था। इसमें सीबीआई के आरोप पत्र को कोर्ट ने नकार दिया था। न्यायालय ने तीन आरोपियों रवि, रामू व लवकुश को दोषमुक्त कर दिया था और एक दोषी संदीप को गैरइरादतन हत्या और एससी-एसटी एक्ट में आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई थी। तीनों आरोपी शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए थे और शाम को अपने घर आ गए थे।
विज्ञापन


गांव में अभी तनाव भरी खामोशी है। इन दोनों पक्षों को छोड़ दें तो गांव के लोगों की दिनचर्या सामान्य है। इधर, अभी खुफिया तंत्र अलर्ट है। बिटिया प्रकरण के बाद बवाल करने वाले कुछ लोगों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। आस-पास के इलाके पर भी नजर रखी जा रही है। बिटिया के घर पर रोजाना की भांति सीआरपीएफ तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed