फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Instructions issued for security of CBSE schools

CBSE School: सीबीएसई स्कूलों की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी, बोर्ड के विद्यालयों को रखना होगा यह ध्यान

Sat, 09 Sep 2023 01:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Sep 2023 01:40 AM IST
सार

सीबीएसई स्कूल के अंदर स्कूल के अंदर अभिभावक के अतिरिक्त कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना प्रधानाचार्य की अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेगा। विद्यालय संपत्ति को हानि पहुंचाने पर सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों द्वारा प्रधानाचार्यों या अध्यापकों की विशेष अनुमति के अलावा स्कूल में मोबाइल फोन लाना प्रतिबंधित होगा। 

विज्ञापन
Instructions issued for security of CBSE schools
सीबीएसई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यालयों की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी किए हैं। स्कूल में प्रवेश, स्कूल संपत्ति को नुकसान, मोबाइल लाने, दुर्घटना के लिए सीबीएसई ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। हर सीबीएसई स्कूल को यह निर्देश जानना जरूरी है।

विज्ञापन

 
सीबीएसई विद्यालयों के समन्वयक डॉ. जगदीश शर्मा ने बताया कि इन निर्देशों के अनुरूप स्कूल के अंदर स्कूल के अंदर अभिभावक के अतिरिक्त कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना प्रधानाचार्य की अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेगा। विद्यालय संपत्ति को हानि पहुंचाने पर सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। छात्रों द्वारा प्रधानाचार्यों या अध्यापकों की विशेष अनुमति के अलावा स्कूल में मोबाइल फोन लाना प्रतिबंधित होगा। 
विज्ञापन


किसी भी आकस्मिक दुर्घटना के समय घटना की जांच जनपद के उच्च राजपत्रित अधिकारी, एक मजिस्ट्रेट और एक जनपद स्तर के नामित स्कूल प्रतिनिधि की कमेटी के उपरांत ही एफआईआर की जाएगी। घटना से कोई संबंध न रखने वाले विद्यालय प्रशासन और अन्य कर्मी को नामित कर परेशान नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आकस्मिक दुर्घटना के समय के घटनास्थल को सुरक्षित रख विद्यालय द्वारा स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचना दी जाएगी। उन्होंने बताया कि समय-समय पर राज्य, केंद्र सरकार, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड द्वारा बनाए गए सुरक्षा नियमों तथा मानकों का विद्यालय पालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed