फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Instructions for action against absentee Executive Engineer Irrigation

गैरहाजिर अधिशासी अभियंता सिंचाई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Sat, 12 Oct 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Instructions for action against absentee Executive Engineer Irrigation
गैरहाजिर एक्सईएन सिंचाई के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

बिजली विभाग के कामों की सीडीओ को जांच के निर्देश
नोडल अधिकारी ने की शासन की प्राथमिकता वाली और विकास योजनाओं की समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों की जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने गैरहाजिर अधिशासी अभियंता सिंचाई के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने कानून व्यवस्था के बारे जानकारी देते हुए कहा कि जिले में सभी त्योहार शांतिपूर्ण रहे हैं। सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। भूमाफिया, परिवहन माफिया, शराब माफिया को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीपीआरओ को प्रत्येक गांव में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत कूड़ाघर बनाने के निर्देश दिए। यदि सफाई कर्मी के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति कार्य करते हुए पाया जाए अथवा सफाई कर्मी के नहीं आने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की जाए तो संबंधित सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दफ्तरों में संबद्ध सभी सफाई कर्मियों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पूछा कि पिछले दो वर्ष में कितने सफाई कर्मचारियों का वेतन रोका गया है और उसके बाद रुके हुए वेतन का भुगतान कब किया गया है, इसकि रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नगर क्षेत्र में शौचालय निर्माण की समीक्षा की गई। नगर में 17 शौचालय के निर्माण की धनराशि अभी हस्तांतरित नहीं की गई है। ईओ द्वारा बताया गया कि शौचालय बन गए हैं, परंतु धनराशि प्राप्त न होने के कारण हस्तांतरित नहीं हो पाई है। सासनी में एक और मुरसान में दो शौचालय बनने बाकी हैं। नगर पालिका हाथरस के सार्वजनिक शौचालयों में सफाई तथा पानी के उचित प्रबंध नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे गोशाला के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। एक माह मे निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। सहभागिता योजना की प्रगति रिपोर्ट ठीक नहीं होने पर सभी ईओ को तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की समीक्षा की गई और पीओ डूडा को निर्देश दिए गए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

बिजली चोरी के मामलों में कम एफआईआर दर्ज होने पर नाराजगी जताई। सीडीओ को निर्देश दिए कि बिजली के सभी कर्मियों के कार्यों की समीक्षा करें। ग्रामीण क्षेत्र में बिल की कॉपी पहुंचाई जा रही है या नहीं, इसके बारे में सीडीओ को जांच कराने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को सिल्ट सफाई का काम लक्ष्य के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। एक्सईएन सिंचाई के अनुपस्थित होने के कारण उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed