फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Install CCTV cameras at establishments

ऑपरेशन दृष्टि: प्रतिष्ठानों पर लगवाएं सीसीटीवी कैमरे, अपराधियों संग शरारती तत्वों पर रहेगी नजर

Mon, 17 Jul 2023 06:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Jul 2023 06:56 PM IST
सार

कोतवाल निरीक्षक अमित कुमार ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता के दो कैमरे प्रतिष्ठानों के बाहर अवश्य लगवाएं, जिससे वह सड़क अथवा बाजार में होने वाली गतिविधियों को अपनी पकड़ में ले सकें। कैमरे लगने से व्यापारी तो सुरक्षित होंगे ही, क्षेत्र में अपराधियों के साथ शरारती तत्वों पर भी नजर रखी जा सकेगी। सीसीटीवी कैमरे के लिए कुछ स्थान भी चिन्हित किए गए।

विज्ञापन
Install CCTV cameras at establishments
सहपऊ कोतवाली पर शांति व्यवस्था बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सहपऊ कोतवाली परिसर में सोमवार की दोपहर को कोतवाली निरीक्षक अमित कुमार की अध्यक्षता में ऑपरेशन दृष्टि के तहत बैठक हुई। इसमें कस्बा के व्यापारियों और कोल्ड स्टोर मालिकों ने हिस्सा लिया। कोतवाल ने इन सभी से अपराधियों को पकड़वाने में मदद के लिए अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाने की अपील की।

विज्ञापन


कोतवाल निरीक्षक अमित कुमार ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता के दो कैमरे प्रतिष्ठानों के बाहर अवश्य लगवाएं, जिससे वह सड़क अथवा बाजार में होने वाली गतिविधियों को अपनी पकड़ में ले सकें। कैमरे लगने से व्यापारी तो सुरक्षित होंगे ही, क्षेत्र में अपराधियों के साथ शरारती तत्वों पर भी नजर रखी जा सकेगी। सीसीटीवी कैमरे के लिए कुछ स्थान भी चिन्हित किए गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सावन के सोमवार के साथ आगामी मोहर्रम को भी मिलजुल कर मनाएं। इस मौके पर कस्बा में निकलने वाले ताजिया उसी मार्ग से होकर गुजरेंगे, जहां से हमेशा निकलते रहे हैं। इसके लिए कोई अतिरिक्त ताजिया अथवा अलग रास्ता नहीं अपनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में गजेंद्र वर्मा, देवा लाल, पूर्व चेयरमैन भगवती प्रसाद दिवाकर, भगवान सिंह कुशवाहा, दिनेश नायक, आसिफ अली, विनोद कुमार शर्मा, दीपू शुक्ला, गोविंद शर्मा, महेश वार्ष्णेय, अशोक बघेल, पोखपाल, रवि वार्ष्णेय, सुनील कुमार, रमेश बघेल, दिलबहार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed