{"_id":"5c7c249cbdec224e0121ecb7","slug":"inspection-of-sweet-spice-shops-notices-on-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई, मसालों की दुकानों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई, मसालों की दुकानों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर थमाया नोटिस
Mon, 04 Mar 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद में मिठाई की दुकान का निरीक्षण करते एफडीए के अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। महाशिवरात्रि के पर्व से एक दिन पहले रविवार को सादाबाद नगर व क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई खाद्य कारोबारियों के यहां अचानक छापा मारा। टीम ने नमूने तो नहीं लिए, लेकिन खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, प्रतिष्ठानों पर साफ सफाई, रखरखाव, लाइसेंस, पंजीकरण आदि का निरीक्षण किया। अफसरों ने कई जगह लापरवाही मिलने पर नोटिस भी दिए।
खाद्य और औषधि विभाग के एफएसओ सुरेश कुमार चौरसिया और कन्हैयालाल वर्मा ने नगर के मुख्य बाजार में चलाए गए अभियान में ताराचंद्र मिष्ठान भंडार, श्यामबाबा मिष्ठान भंडार के अलावा बस स्टेंड के पास स्थित कई मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर कर्मचारियों द्वारा सिर पर कैप न पहनने व अन्य लापरवाही पर दुकान संचालक को नोटिस दिया गया और कमी को दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर खुले रूप से बिक रही मिठाईयों पर आपत्ति जाहिर की और मिठाई को ढककर बेचने के सख्त निर्देश दिए।
प्रतिष्ठान पर साफ सफाई रखने और लाइसेंस, पंजीकरण को प्रतिष्ठान पर चिपकाने के अलावा खाद्य वस्तुओं के निर्माण में मानकों का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। अफसरों ने स्पष्ट कहा कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर अफसरों ने बाजार में लगी फल की ढकेलों पर पहुंचकर सड़े गले फलों को फिकवाया। अखबारी कागज में फलों को लपेटकर न बेचने, पंजीकरण कराने, साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। व्रत में खाई जाने वाली खाद्य सामग्री में मिलावट न हो, इसके लिए कई किराना व्यवसाइयों के यहां जाकर भी अफसरों ने जागरूकता जगाई और मिलावट करने पर कड़ी कार्रवाई करने की सख्त चेतावनी दी।