{"_id":"6a33f70d107cb65be705dadf","slug":"innocent-leg-broken-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 14 माह के मासूम को घर से जबरन उठा ले गए, उसका पैर तोड़ा, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 14 माह के मासूम को घर से जबरन उठा ले गए, उसका पैर तोड़ा, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू
Thu, 18 Jun 2026 07:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:18 PM IST
सार
महिला के पति सेना में हैं। वह मासूम बच्चे के साथ रहती है। आरोप है कि आरोेपियों ने मासमू के पैर तोड़ दिए। घर में घुसकर महिला और उनकी जेठानी को पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली, हाथरस
- फोटो : संवाद
विस्तार
महिला ने सहपऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके 14 माह के मासूम को आरोपी जबरन घर से उठा ले गए और उसका पैर तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सहपऊ के गांव मढ़ा भोज निवासी मिथिलेश देवी ने गांव के ही छह लोगों पर चौदह माह के मासूम बेटे का पैर तोड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि उनके पति सेना में तैनात हैं। वह घर पर अकेली रहतीं हैं।
विज्ञापन
मंगलवार शाम गांव के करण, दिनेश, देवेंद्र सिंह, मोहन सिंह, जग्गो एवं सुनीता उनके चौदह माह के बेटे को जबरन घर से उठा ले गए उसका बांया पैर तोड़ दिया। बुधवार सुबह आठ बजे आरोपी उनके घर में घुस आए। उन्हें और उनकी जेठानी को पीट दिया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन