{"_id":"6530302c30cb04945f037fa9","slug":"innocent-child-injured-in-truck-collision-dies-hathras-news-c-56-1-sknl1012-6218-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रक की टक्कर से घायल मासूम ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रक की टक्कर से घायल मासूम ने तोड़ा दम
Thu, 19 Oct 2023 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
शहर के आगरा रोड पर मंगलवार की शाम को ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची के मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बता दें कि कस्बा सादाबाद के इस्लाम नगर निवासी नबी मोहम्मद मंगलवार की शाम को ऑटो रिक्शा से शहर के श्रीनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। वह शहर के आगरा रोड स्थित चिंताहरण मंदिर के निकट ऑटो रिक्शा से परिवार सहित उतरे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी की ढाई वर्षीय बेटी शबनम को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
आनन-फानन बच्ची को उपचार के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। वहां से उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में भी उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और यहां से भी उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे दिल्ली ले गए। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से सादाबाद के इस्लाम नगर स्थित उसके घर में गमगीन माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।