{"_id":"65e216b39992449ff40c8dd1","slug":"innocent-child-dies-after-feeding-milk-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बोतल से पिलाया मासूम को दूध, पीते ही बिगड़ी तबीयत, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बोतल से पिलाया मासूम को दूध, पीते ही बिगड़ी तबीयत, हुई मौत
Fri, 01 Mar 2024 11:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:26 PM IST
सार
परिजनों ने बच्ची को बोतल से दूध पिलाया था। इसके बाद एकाएक बच्ची की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने बच्ची को मृत को घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में अपनी ननिहाल में आई एक डेढ़ माह की मासूम बच्ची की दूध पीने के बाद हालत बिगड़ गई। बच्ची को अस्पताल ले गए। वहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव निनामई निवासी राहुल की मुरसान क्षेत्र के गांव भूतपुरा में ससुराल है। राहुल अपनी पत्नी व डेढ़ माह की बेटी लाडली के साथ ससुराल आए हुए थे। 1 मार्च की सुबह परिजनों ने बच्ची को बोतल से दूध पिलाया था।
विज्ञापन
इसके बाद एकाएक बच्ची की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने बच्ची को मृत को घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में करुण क्रंदन शुरु कर दिया। रोते-बिलखते हुए परिजन बच्ची के शव को गांव ले गए।
विज्ञापन