फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Innocent child dies after being buried in bed

Hathras News: बिस्तर में सो रहा था मासूम, कोई आया और उसने कर दिया कुछ ऐसा कि बच्चे की निकल गई जान

Sat, 03 Feb 2024 11:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 11:07 PM IST
सार

दस माह के मासूम बच्चे को दूध पिलाने के बाद बिस्तर में सुला दिया गया। वहां पर परिवार का कोई सदस्य आया, उसने और कपड़े तय करके बिस्तर के ऊपर रख दिए। इससे बिस्तर में सो रहे बच्चे का दम घुट गया। जिससे बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Innocent child dies after being buried in bed
मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जनपद में हसायन कोतवाली के गांव अंडौली में कमरे में सो रहे दस माह के अबोध मासूम बालक के ऊपर अनजाने में बिस्तर एकत्रित कर डाल दिए। जिससे बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई।

विज्ञापन


अंडौली निवासी अर्जुन सिंह जनसेवी पुत्र रमेश चंद्र जनसेवी मोहल्ला अहीरान स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने फोटो स्टेट की दुकान का संचालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। अर्जुन सिंह जनसेवी के घर पर एक कमरे में दस माह के पुत्र अविनाश को परिवार के सदस्यों ने दूध पिलाकर कमरे के बेड पर लगे बिस्तर पर सुला दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान किसी सदस्य ने अनजाने में बिस्तर पर सो रहे बालक अविनाश के ऊपर ही बिस्तर एकत्रित कर डाल दिया। बिस्तर के कपड़े के नीचे अविनाश दबकर रह गया। कुछ देर बाद बच्चे की माँ कमरे में पहुंची। तो बालक के ऊपर बिस्तर के कपडे़ पडे़ देख चीख निकल गई। बच्चे को कपड़े के नीचे से निकाल कर उपचार के लिए ले गए। बच्चे को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed