{"_id":"666ad238b42f648b230c668b","slug":"injured-youth-dies-during-treatment-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में छाया मातम
Thu, 13 Jun 2024 04:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:34 PM IST
सार
युवक बाइक पर किसी काम से आगरा गया था। आगरा से लौटते समय गांव पीहुरा एवं मढ़ाका के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी । हादसे में घायल युवक को आगरा रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक भूपेन्द्र सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
12 जून रात करीब सवा आठ बजे सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा एवं मढ़ाका के बीच हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई । जिससे घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव पीहुरा निवासी 40 वर्षीय भूपेन्द्र सिंह पुत्र रनवीर सिंह 12 जून को बाइक पर किसी काम से आगरा गया था। आगरा से लौटते समय रात गांव पीहुरा एवं मढ़ाका के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया । राहगीरों ने उसकी पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजन घायल युवक को सीएचसी सादाबाद ले गए, जहां गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया । 13 जून की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मौत की सूचना पर घर में मातम छा गया । पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया । आगरा से जैसे ही शव गांव पहुंचा, वहां शोक की लहर दौड़ गई । गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया ।