{"_id":"674de3fd0b6c5e71f9054edd","slug":"injured-person-dies-due-to-collision-with-ambulance-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: सड़क पार कर रहे व्यक्ति में एंबुलेंस ने मारी टक्कर, हादसे में घायल की मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: सड़क पार कर रहे व्यक्ति में एंबुलेंस ने मारी टक्कर, हादसे में घायल की मौत, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 02 Dec 2024 10:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:14 PM IST
सार
गिरीश कुमार शर्मा सड़क पार कर रहे थे। उसी समय एक एंबुलेंस ने उनको टक्कर मार दी। उसी एंबुलेंस से उनके पिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 16 नवंबर को उनके पिता की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सड़क पार कर रहे व्यक्ति के एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर से घायल व्यक्ति की 16 नवंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला भुस निवासी अमित कुमार शर्मा ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि उनके पिता गिरीश कुमार शर्मा 15 नवंबर की शाम छह बजे गांव से बाहर सड़क पार कर रहे थे। उसी समय एक एंबुलेंस ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
उसी एंबुलेंस से उनके पिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। 16 नवंबर को उनके पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन