फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   injured chaukidar die in road accident

सड़क हादसे में घायल दूसरे चौकीदार की भी हुई मौत

Sat, 11 Jul 2020 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
injured chaukidar die in road accident
मृतक चौकीदार नंदकिशोर का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
आगरा बाईपास मार्ग पर आगरा गेट चुंगी के निकट पिछले दिनों हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे गांव चौकीदार की भी शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। करुण-क्रंदन से माहौल गमगीन रहा। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि पांच जुलाई की शाम करीब चार बजे आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर आगरा गेट अंबेडकर पार्क के निकट सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे दो गांव चौकीदारों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में मौके पर ही बलवीर सिंह पुत्र बहोरीलाल की मौत हो गई थी, जबकि नंदकिशोर पुत्र रामचंद्र निवासी मीरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल नंदकिशोर को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आगरा के लिए रेफर किया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। 11 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे करीब 45 वर्षीय नंदकिशोर की मौत भी उपचार के दौरान हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। शव को अस्पताल से गांव लाया गया, जहां माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर मौके पर कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह भी पहुंच गए। इधर, इस मामले में मृतक चौकीदार नंदकिशोर की पत्नी दिपाली देवी ने कोतवाली में तहरीर दी है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed