फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Information about the situation being called from village to village

गांव-गांव कॉल कर ली जा रही स्थिति की जानकारी

Mon, 05 Apr 2021 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Information about the situation being called from village to village
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। पुलिस ने इसे लेकर तैयारी कर ली है। पुलिस ने सोमवार को अपने चुनाव कार्यालय में फीडबैक केंद्र भी स्थापित करा दिया। इसके माध्यम से गांव-गांव में संभ्रांत लोगों से फोन के माध्यम से यह जानकारी ली जा रही है कि कोई चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश तो नहीं कर रहा या माहौल तो नहीं बिगाड़ रहा।
इस बारे में अमर उजाला को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि जिले में नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्वक तरीके से पूरी कर ली गई है। 15 अप्रैल को मतदान होना है। पुलिस अधिकारी व मजिस्ट्रेट गांव-गांव में जाकर लोगों के साथ चौपाल लगाकर बैठकें कर रहे हैं। जितने भी पूर्व प्रधान, प्रधान पद के प्रत्याशी या अन्य संभ्रांत लोग हैं, उनसे लगातार संवाद करके असल स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

साथ ही अवैध शस्त्रों व अवैध शराब के विरुद्ध योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया जा रहा है। रोजाना अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है। अवैध शस्त्रों को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है। गांव-गांव में जो भी लाइसेंसधारी असलहे हैं, उन्हें भी जमा कराया जा रहा है। चुनाव के लिए अतिरिक्त फोर्स की मांग भी गई है। जिससे कि मतदान के दिन बूथों, मतदान केंद्रों व क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त फोर्स हमारे पास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैग मार्च भी शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि तीन और चार अप्रैल को प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म भर दिए हैं। ऐसे में उनकी सूची भी अब हम पर है। चुनाव कार्यालय पर फीडबैक केंद्र शुरू कर दिया है। इस सेंटर पर पांच मोबाइल नंबर हैं। जिनके द्वारा जिले के सभी गांव में संभ्रांत लोगों से फोन डायरेक्टरी के माध्यम से उनसे संपर्क किया जाएगा।

गांव में कॉल करके फीडबैक लिया जाएगा। चुनाव को यदि कोई गलत तरीके से प्रभावित करने का प्रयास करेगा है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह पांच नंबर आज से सक्रिय हो गए हैं। गांवों में सैकड़ों संभ्रांत लोगों से संपर्क कर सूचना संकलन का काम किया जा रहा है। जिससे कि समय रहते हम इन सूचनाओं पर कार्रवाई कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed