फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   infected dieses control campaign start

एसडीएम ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत

Thu, 02 Jul 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
infected dieses control campaign start
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीता काटते एसडीएम हरीशंकर यादव व डॉ - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को एसडीएम हरीशंकर यादव, सीएचसी प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया।
एसडीएम ने कहा कि जुलाई में बारिश होने के कारण मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनियां एवं डायरिया जैसी बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। इस कारण आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस संबंध में जन जागरण करें। डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम 31 जुलाई तक चलेगा। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी अपने आसपास जलभराव नहीं होने दें। जलभराव से मच्छर पैदा होता है। घर के आसपास गंदगी नहीं होने दें। जन जागरण अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता गांव-गांव मातृ समूह, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति, स्वयं सहायता समूह और संबद्धीकरण बैठकों का आयोजन ग्राम प्रधान और शिक्षकों के साथ करेंगी। क्लोरीन की गोली वितरित करेंगी। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह ने कहा कि दिमागी बुखार संचारी रोग एवं कोरोना के प्रकोप से बचना जरूरी है। इसके लिए शौचालयों का प्रयोग करें। पीने के लिए साफ पानी का प्रयोग करें और आसपास गंदगी और जलभराव नहीं होने दें।

इस मौके पर डॉ. शुभम, वीपीएम प्रदीप शर्मा, मनीष, रसना, अंशू गौड़, मनवीर सिंह, गौरव जौहरी, अमित सेंगर के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed