फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Indo - Nepal Sotorio Cup talent show

इंडो-नेपाल सोतोरियो कप में दिखाई प्रतिभा

Sat, 23 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
 Indo - Nepal Sotorio Cup talent show

हाथरस। वर्ल्ड वूडो सोतोरियो कराटे संघ के बैनर तले हाथरस में पहली बार जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में समुराई लीग ऑफ चैपिंयंस इंडो-नेपाल सोतोरियो कप अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजक और संघ के अध्यक्ष एमएस सामुराई के नेतृत्व में उनका माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंटकर जोशीला स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, लखनऊ, बनारस, कानपुर, बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बदायूं जनपदों के अलावा हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार और नेपाल के सैकड़ों प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता वर्ल्ड कराटे महासंघ के नियमों के आधार पर हुई। प्रतियोगिता सब जूनियर बॉयस, सब जूनियर गर्ल्स, केडिट बॉयस, केडिट गर्ल्स की प्रतियोगिता वजन के अनुसार कराई गई। 

विज्ञापन

रेफरी पेनल में सिहान विजय कुमार, अंकित गुप्ता, सुनील कुमार, नितिन सोलंकी शामिल थे। प्रतियोगिता के दौरान ऑल इंडिया लिम्का बुक में 230 हेमर पंच लगाकर नाम दर्ज कराने वाले नितिन सोलंकी को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की सफलता में एमएस सामुराई के अलावा नितिन सोलंकी, शरद जोशी, श्याम लाल यादव, हर्षवर्धन उपाध्याय आदि का सहयोग रहा। 

-------

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed