फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   India Kesari Rameshwar and Bhind's Gaurav's wrestling left on par

Hathras News: बराबरी पर छूटी भारत केसरी रामेश्वर और भिंड के गौरव की कुश्ती

Fri, 04 Aug 2023 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 04 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
India Kesari Rameshwar and Bhind's Gaurav's wrestling left on par
विरोधी पहलवान को पटखनी देते लाडी बाबा पहलवान। संवाद - फोटो : samvad
नगर पालिका क्रीड़ास्थल में चल रहे कुश्ती दंगल के दूसरे बृहस्पतिवार को भी कई रोमांचक कुश्तियां हुईं। चर्चित पहलवान लाडी बाबा ने अखाड़े में विरोधी पहलवान को इतनी बार पटका कि वह अखाड़ा छोड़कर भाग गया। महिला पहलवान ने भी पुरुष पहलवान को चित कर इनाम बटोरे। अंतिम कुश्ती भारत केसरी रामेश्वर पहलवान और भिंड के गौरव पहलवान के बीच हुई। काफी कश्मकश के बाद यह कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन




इस कुश्ती पर 1.51 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। कुश्ती बराबर रहने पर इनाम की राशि दोनों पहलवानों में बराबर बांट दी गई। करीब 20 मिनट की इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने रोमांचक दाव-पेच दिखाए। दूसरे दिन की कुश्ती की शुरुआत पूर्व चेयरमैन पति इकराम कुरैशी, हाजी मोहम्मद उमर कुरैशी, मेहराज कुरैशी, बारिश कुरैशी, बबलू अंसारी, फहीम अंसारी, सादाब कुरैशी व आमिर अंसारी ने भारत केसरी रामेश्वर यादव और गौरव पहलवान का हाथ मिलवाकर कराई। दूसरे दिन भी कुश्तियों का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका के क्रीड़ा स्थल पर पहुंचे। महिला कुश्ती में दिल्ली की संजू ने अलीगढ़ की रानू पहलवान को पराजित कर जीती।
विज्ञापन





महिला एवं पुरुष की कुश्ती गोरखपुर की पुष्पा पहलवान और अलीगढ़ के साबिर पहलवान के बीच हुई। पुष्पा ने खुद से दोगुने वजन के साबिर पहलवान को चित कर दिया। सिकंदराराऊ के भूरा पहलवान ने मोनू हरियाणा को चित किया। दूसरे दिन दंगल में 40 पहलवानों ने मल्ल विद्या के जौहर दिखाए। सबसे ज्यादा रोमांच यू ट्यूबर लाड़ी पहलवान की कुश्ती को लेकर था। पहले तो लाडी बाबा मिमिक्री करते रहे। दूसरे पहलवान शमशेर ने चिढ़कर बाबा को अपने दाव से नीचे गिरा लिया। इसके बाद बाबा का दांव चला तो उन्होंने दिल्ली के पहलवान शमशेर को इतनी बार पटका कि वह अखाड़ा छोड़कर भाग गया। बाबा की जीत पर दर्शकों ने उनका खड़े होकर अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर तरफ भीड़ ही भीड़
दंगल के दूसरे दिन नगर पालिका के क्रीड़ास्थल में इतनी भीड़ हो गई कि यहां अब तक हुईं चुनावी सभाएं भी फीकी नजर आने लगीं। क्रीड़ास्थल तो पूरी तरह भीड़ से खचाखच भरा ही था, आसपास की छतों पर भी भीड़ जमा थी।






पुलिस ने चलाई लाठियां
दंगल में दूसरे दिन भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। कई बार भीड़ बेकाबू हुई तो उसे संभालने के लिए पुलिस कर्मियों को लाठियां चलानी पड़ीं, जिससे कई बार भगदड़ के हालात भी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed