{"_id":"6564b5843f764621aa0d0092","slug":"increased-coolness-with-the-wind-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सुबह से छाए बादल, हवा के साथ बढ़ी ठंडक, निकले गर्म कपड़े, 28 नवंबर को भी हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सुबह से छाए बादल, हवा के साथ बढ़ी ठंडक, निकले गर्म कपड़े, 28 नवंबर को भी हो सकती है बारिश
Mon, 27 Nov 2023 08:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Nov 2023 08:58 PM IST
सार
26 नवंबर की रात तक मौसम में अधिक ठंडक नहीं थी, लेकिन अगले दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। सुबह करीब छह बजे तक कोहरे की हल्की चादर दिखाई दी। सुबह करीब 11 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन वह अधिक समय तक दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
सुबह से छाए बादल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा के दिन 27 नवंबर को मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। माह परिवर्तन के साथ ही अब मौसम में बड़ा परिवर्तन हो रहा है। सुबह से ही बादल छाए रहे। हल्की हवा चलने से मौसम में सर्द अहसास भी बढ़ गया। पारे में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
26 नवंबर की रात तक मौसम में अधिक ठंडक नहीं थी, लेकिन अगले दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। सुबह करीब छह बजे तक कोहरे की हल्की चादर दिखाई दी। सुबह करीब 11 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन वह अधिक समय तक दिखाई नहीं दिए। लगभग पूर दिन बादल छाए रहे।
विज्ञापन
कुछ जगह बारिश की कुछ बूंदें पड़ीं। शाम के समय कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम में ठंडक महसूस की गई। लोग दिन के समय भी गर्म कपड़ों में नजर आए। 27 नवंबर को अधिकतम पारा 25 डिग्री पर ही टिक गया। न्यूनतम पारा लगभग 12 डिग्री तक गिरा। 28 नवंबर को बारिश होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन