{"_id":"63d68bb3a316ae6962303f69","slug":"increase-in-license-fee-by-10-percent-prices-of-beer-and-liquor-increase-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बीयर व मदिरा के बढ़ेंगे दाम, लाइसेंस फीस में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बीयर व मदिरा के बढ़ेंगे दाम, लाइसेंस फीस में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी
Sun, 29 Jan 2023 08:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 29 Jan 2023 08:37 PM IST
सार
अंग्रेजी मदिरा, बीयर की दुकान के लाइसेंसधारकों को लाइसेंस नवीनीकरण के लिए लाइसेंस फीस का 10 फीसदी अधिक जमा कर लाइसेंस नवीनीकरण की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
शराब बिक्री
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
शासन की ओर से नई आबकारी नीति जारी कर दी गई है। अब हाथरस के 128 लाइसेंस धारक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करा सकेंगे। इसके लिए 10 फीसदी शुल्क ज्यादा देना होगा।
विज्ञापन
हाथरस में अंग्रेजी शराब की 34 दुकानें, देसी मदिरा की 57 दुकानें हैं। वहीं बीयर की 28 तो भांग की नौ दुकानें हैं। नई नीति के क्रम में देसी मदिरा के लाइसेंसधारकों को पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा नए वित्तीय वर्ष में 10 फीसदी अधिक फीस देनी हाेगी। इस शर्त के साथ ही लाइसेंस का नवीनीकरण हो सकेगा।
विज्ञापन
वहीं, अंग्रेजी मदिरा, बीयर की दुकान के लाइसेंसधारकों को लाइसेंस नवीनीकरण के लिए लाइसेंस फीस का 10 फीसदी अधिक जमा कर लाइसेंस नवीनीकरण की सुविधा मिल सकेगी। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि लाइसेंस फीस में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। इस फीस को जमा कर लाइसेंस का नवीनीकरण हो सकेगा। लाइसेंस फीस के बढ़ने के सापेक्ष ही बीयर व मदिरा की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन